फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: VD Sharma said - Congress is the guarantee of corruption, told Dheeraj Sahu as Rahul Gandhi's ATM

MP Politics: वीडी शर्मा बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी, धीरज साहू को बताया राहुल गांधी का एटीएम

Sat, 09 Dec 2023 04:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Dec 2023 04:25 PM IST
सार


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी बन गई। धीरज साहू राहुल गांधी के एटीएम हैं। 

विज्ञापन
MP Politics: VD Sharma said - Congress is the guarantee of corruption, told Dheeraj Sahu as Rahul Gandhi's ATM
वीडी शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने पर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार की है तो मोदी की गारंटी में भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस का मूल चरित्र उजागर हो गया है। शर्मा ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि दो बार लोकसभा चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद क्यों बनाया? उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए है। धीरज साहू राहुल गांधी और सोनिया गांधी के एटीएम बन गए हैं। 
विज्ञापन


राहुल, सोनिया चुप क्यों? 
शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह मोहब्बत की दुकान थी। धीरज साहू के गले में हाथ डालकर राहुल भारत जोड़ो यात्रा में चलें। उन्होंने कहा कि धीरज साहू के ठिकानों पर 210 करोड़ रुपए से ज्यादा केश मिल गया और अभी भी गिनती जारी है। राहुल, सोनिया और खरगे इस पर चुप क्यों है? मोदी जी की गारंटी है कि अपराधियों से पाई पाई वसूल की जाएगी। राहुल गांधी को बताना होगा कि वह किसके एटीएम थे। 
विज्ञापन


गांधी परिवार सबसे भ्रष्टाचारी परिवार साबित हो रहा 
शर्मा ने कहा कि एक कांग्रेस सांसद के पास के पास 210 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल रहे है। यह घमंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारी और लूट खसोट की गारंटी है। एक सांसद के पास इतनी बढ़ी राशि मिल रही है तो बाकी के पास कितनी होगी अंदाजा लगाए।  उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा क गांधी परिवार सबसे भ्रष्टाचारी परिवार साबित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ और दिग्गी पर भी हमला 
वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारी और बंटाढार थे। इनके ही नेता ने आरोप लगाया था कि देश में रेत, शराब का सबसे बड़ा माफिया कोई है तो बंटाढार है। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। उन्होंने दिग्विजय सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि हर बात का हिसाब किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed