फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Priyanka Gandhi will come to Mohankheda on October 5, will hold a rally in Dhar district and seek

MP Politics: प्रियंका गांधी पांच अक्टूबर को मोहनखेड़ा आएंगी, धार जिले में रैली कर आदिवासी वोटों को साधेंगी

Mon, 11 Sep 2023 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। ग्वालियर में 21 जुलाई और 2 जून को जबलपुर में रैली की थी। 

विज्ञापन
MP Politics: Priyanka Gandhi will come to Mohankheda on October 5, will hold a rally in Dhar district and seek
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदेश में अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। इसे और धार देने के लिए पांच अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी। वे यहां पर बड़ी रैली को संबोधित कर आदिवासी वोटरों को साधेंगी। प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 12 जून को जबलपुर में रैली को संबोधित कर चुनाव का शंखनाद किया था। इसके बाद प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में 21 जुलाई को जनसभा की थी। अब प्रियंका गांधी जैन तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा में रैली को संबोधित करेंगी। धार जिले में आने वाला मोहनखेड़ा धार और झाबुआ जिले के बीच में स्थित है। ये दोनों जिले आदिवासी बहुल हैं। प्रियंका गांधी यहां से रैली कर आदिवासी वोटरों को रिझाएंगी। 
विज्ञापन


आदिवासी वोटर इसलिए हैं महत्वपूर्ण 
मध्य प्रदेश में आदिवासी वोटरों को बिना कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। प्रदेश की 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, करीब 84 सीटों पर आदिवासी समाज का सीधा प्रभाव है। 2018 के चुनाव में आदिवासी वोटरों के छींटने के चलते ही भाजपा की सरकार सत्ता से चली गई। इस वर्ष 47 में से 30 सीटें कांग्रेस ने जीती और 16 सीटें भाजपा के खाते में गई। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। जबकि 2013 में भाजपा ने 31 सीटें जीती थी। आदिवासी वोटरों के चलते ही कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी। 
विज्ञापन


आज लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक 
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास पर मंगलवार को लोकसभा प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें पीसीसी चीफ लोक सभा प्रभारियों से क्षेत्र का फीडबैक लेने के साथ ही आगामी चुनाव की रणनीति बताएंगे। दरअसल, कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बार सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार पर दांव लगा कर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की योजना पर कांग्रेस चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनआक्रोश यात्रा का रोडमैप हो रहा तैयार
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस भी जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। हालांकि, अभी इसकी तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस नेता तारीख को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। यात्रा 16 से 20 सितंबर के बीच निकालने की चर्चा है। इसमें कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों और 15 माह की सरकार के दौरान किए गए कामों के साथ ही कमलनाथ की गारंटियों को लेकर जनता के बीच जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed