फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Poster war between BJP and Congress, posters of scam rule against Shivraj after Karpshan Nath

MP Politics: भाजपा-कांग्रेस के बीच पोस्टर वार, करप्शन नाथ के बाद शिवराज के खिलाफ लगे घोटाला राज के पोस्टर

Fri, 23 Jun 2023 08:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर में लिखा गया कि 18 साल घपले और घोटालों की भरमार। पोस्टर में डंपर घोटाला, व्यापम महा घोटाला, पोषण आहार घोटाला, इटेंडरिंग घोटाला, कारम डैम घोटाला, कन्यादान घोटालों का जिक्र किया गया।

विज्ञापन
MP Politics: Poster war between BJP and Congress, posters of scam rule against Shivraj after Karpshan Nath
सीएम शिवराज के खिलाफ लगे घोटाले राज के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगने के बाद शाम को मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ पांच नंबर बस स्टाप, बोर्ड ऑफिस, सतपुड़ा भवन, विशाल मेगा मार्ट के आसपास पोस्टर लगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर में लिखा गया कि 18 साल घपले और घोटालों की भरमार। पोस्टर में डंपर घोटाला, व्यापम महा घोटाला, पोषण आहार घोटाला, इटेंडरिंग घोटाला, कारम डैम घोटाला, कन्यादान घोटालों का जिक्र किया गया। इसमें सीएम की तस्वीर के साथ प्रदेश को घोटाला नंबर वन राज्य बताया गया। इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कहा कि सबको अपने कर्मों का हिसाब यहीं देकर जाना है। भाजपा ने सुबह षड्यंत्र पूर्वक कमलनाथ जी को अपमानित करने वाले पोस्टर लगवाए। मध्य प्रदेश की जनता ने ईट का जवाब पत्थर से देते हुए शिवराज जी की सच्चाई पूरे भोपाल में चस्पा कर दी। वल्लभ भवन, पांच नंबर, शौर्य स्मारक और ना जाने कहां कहां सत्य उद्घाटित करते पोस्टर लगा दिए गए। 
विज्ञापन


बता दें सुबह भोपाल में वांटेड और करप्टनाथ के पोस्टर लगाने पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के पोस्टर लगे थे। इस पर कमलनाथ ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे 47 साल के राजनीतिक जीवन में अब तक किसी ने उंगली नहीं उठाई। यदि मेरे खिलाफ मामले है तो तीन साल से भाजपा सत्ता में है, अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed