{"_id":"657c0ebdef1d83a20205c957","slug":"mp-politics-patwari-s-words-on-shivraj-driving-tractor-nice-to-see-farmer-s-son-in-this-form-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Politics: शिवराज के ट्रेक्टर चलाने पर पटवारी के बोल, किसान के बेटे को इस रूप में देखकर अच्छा लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Politics: शिवराज के ट्रेक्टर चलाने पर पटवारी के बोल, किसान के बेटे को इस रूप में देखकर अच्छा लगा
Fri, 15 Dec 2023 02:01 PM IST
नितिन तिवारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
Published by: नितिन तिवारी
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:01 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर कई प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्रैक्टर चलाने पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब घोषणाओ का क्या होगा। पटवारी ने कहा कि प्रदेशवासियों, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी अब खेत में ट्रैक्टर चला रहे हैं। किसान के बेटे को इस रूप में देखकर अच्छा लगा। क्योंकि, मेरे सहित ऐसे ही मप्र के 70% लोग भी हैं। फायदा तो तब होगा, जब किसान सुखी और समृद्ध होगा।
पटवारी ने आगे कहा कि सवाल यह भी है कि शिवराज सिंह चौहन जी तो चले गए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के ढेर सारे वादों या मोदीजी की गारंटी का क्या होगा? ज्यादा तो नहीं, फिलहाल कुछ प्रमुख वादों पर ही नई सरकार को नीति स्पष्ट करनी चाहिए!
• लाडली बहनों को प्रतिमाह 3000 रुपए
• लाड़ली बहना को ₹450 में गैस सिलेंडर
• गेहूं का समर्थन मूल्य 2,700 रुपए
• धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए
• प्रत्येक परिवार में एक को रोजगार
• 2 लाख युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार
खेत में चलाया ट्रेक्टर
बता दें मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों खेती कर रहे हैं। ट्रेक्टर चलाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है। वे विदिशा स्थित अपने खेत पहुंचकर बुआई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यहां किसान भाइयों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की। शिवराज का यह नया रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कांग्रेस उन पर तंज कस रही है तो राजनीतिक पंडितों का कहना है की शिवराज को बैठाना इतना आसान नहीं। वे 18 साल के सीएम हैं दौड़ भाग उनके जीवन का मुख्य हिस्सा बन गई है। इधर पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम हटाकर खुद को जनता का भाई और मामा बताया है।