{"_id":"657e3a23d532f62b28089f23","slug":"mp-politics-madhya-pradesh-cabinet-will-be-approved-today-cm-bjp-state-president-will-go-to-delhi-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: मध्य प्रदेश प्रदेश के मंत्रिमंडल पर आज लगेगी मुहर! सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जाएंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: मध्य प्रदेश प्रदेश के मंत्रिमंडल पर आज लगेगी मुहर! सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जाएंगे दिल्ली
Sun, 17 Dec 2023 05:30 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:30 AM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को दिल्ली जाएंगे। उनकी भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल के नाम पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद अब रविवार को मंत्रिमंडल के नाम तय हो सकते हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक मंत्रियों के नाम फाइनल करने की चर्चा है। इसमें नए और पुराने दोनों चेहरे शामिल हो सकते हैं। रविवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद भी आलाकमान के साथ बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। इसमें दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 18 मंत्रियों के नाम रविवार शाम को फाइनल हो सकते हैं। इसमें संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले और कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले जुझारू चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा पुराने चेहरों में परफार्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों को फिर मौका दिया जा सकता है। सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले एक छोटे मंत्रिमंडल को लेकर तैयारी चल रही है। हालांकि मंत्रियों के नाम पर भी दिल्ली से ही मुहर लगेगी। इसमें जातियों के साथ ही क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाएगी।
दिग्गज नेताओं की भूमिका पर भी निर्णय
दिल्ली में प्रदेश के दिग्गज नेताओं की भूमिका भी चर्चा होगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुला सकती है। उनको केंद्र में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय को आने वाले समय में प्रदेश संगठन में कोई बड़ी भूमिका में एडजस्ट किए जाने की संभावना है। प्रहलाद पटेल प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं या उनको कोई नई भूमिका दी जाएगी इसका फैसला भी दिल्ली से ही होगा।