{"_id":"63c8fa4f3bea204e84713b06","slug":"mp-politics-kamal-nath-lashed-out-at-shivraj-said-bjp-should-calculate-the-yatras-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: शिवराज पर बरसे कमलनाथ, कहा- भाजपा को तो हिसाब यात्राएं निकालना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: शिवराज पर बरसे कमलनाथ, कहा- भाजपा को तो हिसाब यात्राएं निकालना चाहिए
Thu, 19 Jan 2023 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार 5 फरवरी से विकास यात्राएं निकालेगी। इसके लिए कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा कि भाजपा का कोई भी कार्यक्रम प्रशासन की मदद के बिना संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास यात्राओं को लेकर गंभीर आपत्ति उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद से भाजपा अपना प्रचार करने निकल रही है। प्रसासन की मदद के बिना भाजपा का कोई कार्यक्रम ही संभव नहीं है। जनता सब समझ गई है। भाजपा को तो विकास नहीं हिसाब यात्रा करनी चाहिए। इसमें वह मध्यप्रदेश की जनता को अपने 18 साल के कामों का हिसाब दें।
भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों की बैठक लेने पहुंचे कमलनाथ ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा मध्यप्रदेश के मतदाताओं को गुमराह करने और ध्यान भटकाने के लिए है। मुझे मध्यप्रदेश के सभी मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में सही मतदान कर राज्य का भविष्य सुरक्षित करेंगे। जनता अब भाजपा की ध्यान भटकाने और जनता के साथ फ्रॉड करने की साजिश को अच्छी तरह समझ रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हुए निर्णयों का असर भी मध्यप्रदेश पर नहीं होगा। भाजपा कोई भी प्रयास कर ले, आज आम जनता समझदार है। मैं हमेशा कहता हूं मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर पूरा विश्वास है। देश के लोग मोदी जी को अच्छी तरह पहचान चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशासन को देते हैं टारगेट
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद के बिना भाजपा का कोई भी कार्यक्रम संभव नहीं हो सकता। यात्रा में प्रशासन को टारगेट दिया जाएगा कि इतनी भीड़ जमा करो। इतनी बसें भरकर लाओ। और फिर मीडिया के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास करेंगे कि भारी भीड़ मौजूद थी। अब जनता सब कुछ भली-भांति समझ चुकी है।
संगठन में जल्द होगा बदलाव
कमलनाथ ने संकेत दिए कि जल्द ही संगठन में व्यापक स्तर पर बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संगठन में बदलाव होते रहते हैं। हाल ही में हमारे संगठन के चुनाव संपन्न हुए। हर जिले में हमारे डीआरओ पहुंचे थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट दे दी है। सभी से विचार-विमर्श करके आगे के निर्णय लिए जाएंगे। संगठन पूरी तरह एक्टिव है। चुस्त-दुरुस्त है। मैं यहां प्रकोष्ठों की बैठक लेने आया हूं। भोपाल में भीड़ करने से कोई फायदा नहीं है।
पहलवानों की मांगों को गंभीरता से लें सरकार
दिल्ली में पहलवानों के धरने का समर्थन देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कुश्ती की महिला खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं, वह बेहद गंभीर है। बड़े ही दुख की बात है। मैं इसकी पूरी सच्चाई नहीं जानता, लेकिन सरकार से मांग करना चाहूंगा कि सरकार इसकी जांच के आदेश दें। गंभीरतापूर्वक इस पूरे मामले की जांच करें। दरअसल, भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और उनके समर्थकों पर खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण करने के आरोप हैं। इसे लेकर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत 30 से अधिक बड़े पहलवान बुधवार से ही जंतर-मंतर पर धरने पर हैं।
पंचांग की जरूरत नहीं, हमारी स्थिति बेहतर है
पिछले दिनों जबलपुर से निकलने वाले एक पंचांग में कहा गया था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। उसे लेकर भाजपा-कांग्रेस के प्रवक्ताओं में तू-तू मैं-मैं भी चला था। इससे जुड़े सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे पंचांग की जरूरत नहीं है। मुझे तो आप लोग (पत्रकार) ही आकर बताते हैं कि हमारी स्थिति बेहतर है।