फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Kamal Nath again warned the officials, said that after 8 months our mill will run and this time i

MP Politics: कमलनाथ ने अधिकारियों को फिर चेताया, बोले 8 माह बाद हमारी चक्की चलेगी और इस बार बहुत बारीक पीसेगी

Mon, 09 Jan 2023 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Jan 2023 08:49 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि आपने किन परिस्थितियों से गुजर कर आपने जीत हासिल की, आज भाजपा राज में आप किन परिस्थितियों से मुकाबला कर रहे हैं। पैसा, पुलिस प्रशासन के आधार पर दबाव की राजनीति की गई थी और आज भी की जा रही है

विज्ञापन
MP Politics: Kamal Nath again warned the officials, said that after 8 months our mill will run and this time i
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल शुरू हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस के पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अधिकारियों को एक बार फिर चेतावनी दी। कमलनाथ ने कहा कि इस बार हमारी चक्की बहुत बारीक पीसेगी। 
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि पंचायत के सदस्यों से कहा कि आपने पैसा, पुलिस, प्रशासन के आधार पर दबाव की राजनीति में जीत हासिल की। आपके ऊपर दबाव की राजनीति आज भी की जा रही है। यह बहुत दुख की बात है कि भाजपा के पास कोई दूसरा उपाय नहीं था। पंचायत चुनाव में आप पर मनमानी की गई। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा चुनाव में की गई मनमानियों का हम भी जवाब देंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि 7-8 माह बाद हमारी भी चक्की चलेगी और आप जानते है कि हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती है।
विज्ञापन

 
प्रतिनिधियों को देंगे प्रशासनिक अधिकार
पूर्व सीएम ने कहा आप सभी निचले स्तर से जनता से जुड़े हुए हैं। महात्मा गांधी का सपना था समान ग्राम स्वराज्य की स्थापना हो, राजीव गांधी ने संविधान संशोधन कर पंचायती राज की शुरुआत की और सरपंचों को अधिकार दिए। कांग्रेस की सरकार बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और कांग्रेस की सरकार बनते ही पंचायत प्रतिनिधियों को उनके प्रशासनिक अधिकार प्रदान किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमारी सरकार ने एकता का परिचय दिया
नाथ ने कहा कि 15 साल बाद हमारी सरकार बनी थी, 15 महीने चली। हमने हमारी सरकार में एकता का परिचय दिया। भाजपा ने हमें ऐसी सरकार दी थी, जो महिलाओं पर अत्याचार में, किसानों की आत्महत्या में, बेरोजगारी में नंबर वन थी। नाथ ने कहा कि बीते 18 साल में शिवराज सिंह ने 20 हजार से अधिक घोषणाएं की है, लेकिन काम कुछ कहीं नहीं किया। वे इंवेट, अभिनय दिखावे की राजनीति कर जनता को भ्रमित करने में माहिर हैं।
 
2023 में कांग्रेस की सरकार बनना हैं
नाथ ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। यात्रा देश को जोड़ने की संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से की जा रही है। आज हमारी संस्कृति पर खतरा बना है। आप सभी जमीनी स्तर से कार्य करें और भाजपा सरकार की पोल खोंले। हमें 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाना है। ताकि नौजवानों का भविष्य अंधेरे में न रहें, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले और प्रदेश की एक अलग नई तस्वीर बने।

 
पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने भाग लिया

प्रदेश भर से आये कांग्रेस के जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा कांग्रेस विचारधारा के सरपंच प्रतिनिधियों के पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करते हुये यह बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed