{"_id":"657b3404dfd34445460b8db5","slug":"mp-politics-former-cm-kamal-nath-s-facebook-page-hacked-hackers-are-sharing-video-links-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: पूर्व सीएम कमलनाथ का फेसबुक पेज हुआ हैक, वीडियो के लिंक हैकर्स कर रहे शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: पूर्व सीएम कमलनाथ का फेसबुक पेज हुआ हैक, वीडियो के लिंक हैकर्स कर रहे शेयर
Thu, 14 Dec 2023 10:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:27 PM IST
सार
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का फेसबुक पेज हैक हो गया है। उनके अकाउंट पर वीडियो के लिंक शेयर किए गए।
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का फेसबुक पेज हैक हो गया है। उनके अकाउंट पर एक घंटे में तीन वीडियो के लिंक शेयर किए गए है। इसको लेकर कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हैक किया गया है। हैकर्स इस पर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। हम अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का फ़ेसबुक अकाउंट हैक किया गया है। हैकर्स इस पर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। हम अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) December 14, 2023
विज्ञापन
