फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Diggi's big allegation on Shivraj government, said - people from outside MP were given jobs by ta

MP Politics: दिग्गी की शिवराज को चुनौती, आओ आमने-सामने बहस करें, हो जाएं दो-दो हाथ

Sat, 27 May 2023 05:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 May 2023 05:16 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बार-बार भाजपा मेरे 10 साल के कार्यकाल को लेकर मुझ पर अनर्गल आरोप लगाती है। भाजपा के 20 साल के घोटालों का लेखा-जोखा क्यों नहीं देते?

विज्ञापन
MP Politics: Diggi's big allegation on Shivraj government, said - people from outside MP were given jobs by ta
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के बाहर के लोगों से पैसा लेकर नौकरी दी। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल बनाम भाजपा के 18 साल के कार्यकाल का मुद्दा बना रही है। अब दिग्विजय सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि भाजपा के समय मध्य प्रदेश से बाहर के लोगों को पैसा लेकर नौकर दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि आओ एक दिन आमने-सामने बहस हो जाएं। दो-दो हाथ हो जाएं। 
विज्ञापन


भाजपा 20 साल के घोटालों का लेखा-जोखा दें 
पूर्व सीएम ने कहा कि बार-बार भाजपा मेरे 10 साल के कार्यकाल पर मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाती है। भाजपा के 20 साल के घोटालों का लेखा जोखा क्यों नहीं देते? दिग्गी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा लाखों स्थानीय लोगों को शासकीय सेवाओं में लिया गया। जन स्वास्थ्य रक्षक गौ रक्षकों को रोजगार मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed