फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Congress is haunted by fear of assassination by its angry leaders responsibility of convincing AIC

MP Politics: कांग्रेस को सता रहा अपने नाराज नेताओं के भीतरघात का डर, AICC सचिवों को दिया मनाने का जिम्मा

Tue, 19 Sep 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

जनाक्रोश यात्रा के दौरान कोई ऐसी गतिविधि न हो, जिससे पार्टी की छबि खराब हो। इसके लिए पार्टी ने पहले से ही एहतियात बरतते हुए अपने सभी नाराज नेताओं को मनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने एआईसीसी सचिव, टीम लीडर्स और सह प्रभारियों से कहा है कि वे सभी क्षेत्रों में जो नेता नाराज हैं, उन्हें मनाएं।

विज्ञापन
MP Politics Congress is haunted by fear of assassination by its angry leaders responsibility of convincing AIC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस को यह डर है कि उनके राजनेता विधानसभा चुनाव 2030 में कहीं भीतरघात न कर दें। ऐसे में पार्टी ने उन्हें मनाने का जिम्मा अब सचिव टीम लीडर्स और सह प्रभारी को सौंपा है। दरअसल, कांग्रेस को लगता है कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान उनके कई नेताओं की नाराजगी देखने को मिल सकती है, जिस पार्टी की तैयारी पर पानी फिर सकता है। 

विज्ञापन


ऐसे में पार्टी ने यह निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां जन आक्रोश यात्रा जाए, उसके तीन दिन पहले एआईसीसी सचिव, टीम लीडर्स और सह प्रभारी उसे क्षेत्र के नाराज नेताओं से मुलाकात कर उनकी नाराजगी को पूरी तरह से दूर कर दें। ताकि यात्रा के दौरान कोई विवाद और विघ्न उत्पन्न न हो। ऐसे नेताओं की जानकारी और सूची तैयार करने के लिए जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों को पार्टी की ओर से निर्देशित किया गया है। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। कांग्रेस की तैयारियां चरम पर हैं, ऐसे में पार्टी को अपनी जन आक्रोश यात्रा से बहुत उम्मीद है। उसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी सतर्कता और सुनियोजित तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दें यात्रा का आमंत्रण और सम्मान
इसके साथ ही पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि जन आक्रोश यात्रा के पहुंचने से पहले क्षेत्र के अपने सभी मुख्य नेताओं को बुलाएं, उन्हें पूरा सम्मान दें। गौरतलब है कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर से सात अलग-अलग क्षेत्र में निकल रही है। करीब 11,400 किमी की इस यात्रा का नेतृत्व सात अलग-अलग पार्टी लीडर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed