फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: CM convenes meeting of ministers tomorrow, will give instructions regarding Ladli Bahna Yojana pr

MP Politics: सीएम ने कल बुलाई मंत्रियों की बैठक, लाडली बहना योजना कार्यक्रम को लेकर देंगे निर्देश

Tue, 06 Jun 2023 10:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Jun 2023 10:26 PM IST
सार

लाडली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 जून को जबलपुर में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। यहां से ही मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खाते में एक हजार रुपये की राशि डालेंगे।

विज्ञापन
MP Politics: CM convenes meeting of ministers tomorrow, will give instructions regarding Ladli Bahna Yojana pr
सीएम शिवराज ने मंत्रियों की बैठक बुलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया है। मुख्यमंत्री निवास पर शाम 7.30 बजे वे उनके साथ बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री मंत्रियों को लाडली बहना योजना के कार्यक्रम और किसान ब्याज राशि माफी के कार्यक्रमों को लेकर निर्देश दे सकते हैं। मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना और किसान ब्याज राशि माफी का एलान किया है। इसे चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जबलपुर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
लाडली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 जून को जबलपुर में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। यहां से ही मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खाते में एक हजार रुपये की राशि डालेंगे। इसके अलावा वे 12 जून को राजगढ़ में किसान ब्याज माफी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


सत्ता व संगठन में तालमेल पर भी होगी बात
बुधवार को होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दे सकते हैं। इसके अलावा मंत्रियों से बैठक में जनसेवा अभियान का फीडबैक लेने की बात भी कही जा रही है। उसके अनुसार मुख्यमंत्री मंत्रियों को निर्देश जारी करेंगे। वहीं, बैठक में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल के साथ काम करने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed