{"_id":"64afd82e65e916f47c00c483","slug":"mp-politics-bjp-fixed-9-names-including-cm-shivraj-for-election-management-committee-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के लिए सीएम शिवराज समेत 9 नाम तय किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के लिए सीएम शिवराज समेत 9 नाम तय किए
Thu, 13 Jul 2023 04:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर के बाद प्रदेश भाजपा एक्टिव हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार माह का समय बचा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश में सक्रिय हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बाद मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। चुनाव प्रबंधन समिति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत नौ नाम तय हो गए है।
मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव के साथ चुनाव प्रबंधन समिति की 9 सदस्यीय समिति की अहम भूमिका होगी। समिति अब मतदान तक महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी। अब 15 से 17 जुलाई के बीच होने वाली भाजपा की बैठक अहम होगी। इसमें भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव शामिल होगी। इस बैठक में प्रदेश में चुनाव के लिए कमेटियों की घोषणा की जाएगी।
चुनाव प्रबंधन समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल है।
विज्ञापन
बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 11 जुलाई को भोपाल दौरे के बाद भाजपा सक्रिय हो गई है। शाह ने भोपाल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद से भाजपा के नेता मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गए है।