फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Assembly election results indicate repeat of 2019 in Lok Sabha, Shivraj engaged in Mission-29

MP Politics: विधानसभा चुनाव के नतीजों से मिले लोकसभा में 2019 दोहराने के संकेत, मिशन-29 में जुटे शिवराज

Sun, 10 Dec 2023 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Dec 2023 09:29 PM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान मप्र की सारी लोकसभा सीटें जीतने के लिए मिशन-29 में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव -2024 में 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
MP Politics: Assembly election results indicate repeat of 2019 in Lok Sabha, Shivraj engaged in Mission-29
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस के बीच पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से प्रदेश में 2019 के परिणाम दोहराने के संकेत मिले हैं। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान मप्र की सारी लोकसभा सीटें जीतने के लिए मिशन-29 में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव -2024 में 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। पिछली बार 2019 में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को छोड़कर भाजपा 28 सीटों पर जीती थी। इस बार के विधानसभा परिणाम से प्रदेश में पिछले बार का रिजल्ट दोहराने के आसार हैं। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा की सातों सीटें हारी भाजपा
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी सातों सीटों पर हार गई है। हालांकि, प्रदेश की चार लोकसभा सीटें खजुराहो, होशंगाबाद, इंदौर और देवास क्षेत्र में आने वाली सभी सीटों पर विजय प्राप्त की है। यहां पर प्रत्येक लोकसभा सीट में आठ-आठ सीटें हैं, जिनमें से सभी भाजपा ने जीती है। चार लोकसभा क्षेत्र में आठ में तीन, चार में आठ में से चार, टीकमगढ़ में आठ में से पांच और सतना में सात में पांच, पांच जगह आठ में से छह, नौ सीट पर आठ में से सात पर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


सीएम बोले-29 सीटें जीतकर कमल की माला पहनाएंगे 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस के बीच शिवराज ने भोपाल में कहा कि वे दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाएंगे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के साथ ही विधानसभा में पार्टी सभी सीटें हार गई। शिवराज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी 29 सीटों में से 29 सीटों पर जीत दिलाकर उनके गले में 29 कमल की माला पहनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने भी की तैयारी शुरू 
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी। पार्टी ने हारे बूथों को जीतने के साथ ही सभी बूथों पर मोदी अभियान शुरू कर दिया। इसमें जनता को केंद्र सरकार समेत प्रदेश की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं, विधानसभा चुनाव में मिले फीडबैक के आधार पर पर भी पार्टी काम कर रही है। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधायकों को चुनाव से पहले विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके फीडबैक के आधार पर भी पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। 

लोकसभा क्षेत्र के अनुसार भाजपा ने कहां कितनी सीटें जीतीं 
आठ में से तीन- मंडला, खरगोन, धार, मुरैना। 
आठ में से चार- भिंड, ग्वालियर, बालाघाट, रतलाम। 
आठ में से पांच- टीकमगढ़, सतना में सात में पांच। 
आठ में से छह- गुना, भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, बैतूल। 
आठ में से सात- शहडोल, जबलपुर, रीवा, सीधी, सागर, दमोह, विदिशा, खंडवा, मंदसौर
आठ में से आठ- खजुराहो, होशंगाबाद, देवास, इंदौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed