फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Amid Rajya Sabha elections, Digvijay Singh meets CM Mohan Yadav in a 'grand meeting', sparking po

MP Politics: राज्यसभा चुनाव के बीच ‘महा-मुलाकात’, CM मोहन यादव से मिले दिग्विजय सिंह, बढ़ी सियासी हलचल

Fri, 01 May 2026 07:26 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 01 May 2026 07:26 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात से MP की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। राज्यसभा चुनाव के बीच हुई इस बैठक में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के साथ सीएम को महायज्ञ का निमंत्रण भी दिया गया।

विज्ञापन
MP Politics: Amid Rajya Sabha elections, Digvijay Singh meets CM Mohan Yadav in a 'grand meeting', sparking po
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। राज्यसभा चुनाव के माहौल के बीच हुई इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर खुद दिग्विजय सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह भेंट औपचारिक होने के साथ-साथ किसानों के मुद्दों पर केंद्रित थी। दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलकर प्रदेश में जारी गेहूं उपार्जन से जुड़ी समस्याओं को उठाया और किसानों को हो रही परेशानियों के त्वरित समाधान का आग्रह किया। हालांकि, इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया है, लेकिन राज्यसभा चुनाव के बीच हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद सियासी हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बरगी क्रूज त्रासदी: रेस्क्यू टीम में शामिल लोगों का 15 अगस्त को होगा सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया एलान
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर चर्चा
मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि गेहूं खरीदी के दौरान किसानों को कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें जल्द दूर करना जरूरी है। उन्होंने इन समस्याओं को विस्तार से मुख्यमंत्री के सामने रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरगी हादसा: एक वेब ने नीचे दबाव बनाया, दूसरी ने हल को उठाया, बरमूडा ट्रायंगल जैसी दुर्लभ स्थिति से पलटा क्रूज

151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” का सीएम को निमंत्रण 
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में 18 से 28 मई के बीच आयोजित होने वाले 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। यह धार्मिक आयोजन उनके परिवार के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed