फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Youth Mahapanchayat in Bhopal on March 23, CM will inaugurate the state youth policy

MP News: यूथ महापंचायत 23 मार्च को भोपाल में, सीएम राज्य युवा नीति का करेंगे लोकार्पण

Tue, 14 Mar 2023 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Mar 2023 09:46 PM IST
सार

यूथ महापंचायत में 17 से 35 वर्ष आयु के युवा प्रतिभागी एकत्र होंगे। प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ ही लाखों युवा वर्चुअल भागीदारी भी करेंगे। यूथ महापंचायत का सीधा प्रसारण प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Youth Mahapanchayat in Bhopal on March 23, CM will inaugurate the state youth policy
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 23 मार्च को यूथ महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य युवा नीति का लोकार्पण करेंगे। सीएम ने अधिकारियों को यूथ महापंचायत को युवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने के लिए विभाग तैयारी करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ यूथ महापंचायत के आयोजन को लेकर बैठक की। सीएम ने बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश की युवा नीति, युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति की विशेषताएं पूरे देश में पहुंचे और इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो। युवाओं का उत्साहवर्धन आवश्यक है। यूथ महापंचायत में युवा सरपंच और पार्षद भी आमंत्रित किए जाएं। युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी, मुख्यमंत्री एप्रेंटिसशिप योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाए। इन योजनाओं के कुछ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप लाभान्वित भी किया जाये। संबंधित विभाग युवाओं की अधिकतम भागीदारी के लिए पूरा प्रयत्न करें।
विज्ञापन


यूथ महापंचायत में 17 से 35 वर्ष आयु के युवा प्रतिभागी एकत्र होंगे। प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ ही लाखों युवा वर्चुअल भागीदारी भी करेंगे। यूथ महापंचायत का सीधा प्रसारण प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में किया जाएगा। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय भी इसका प्रसारण करेंगे। इसमें उच्च शिक्षा विभाग की मुख्य भूमिका है। सहयोगी विभागों में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, एम.एस.एम.ई, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, जनसंपर्क, लोक निर्माण, जल संसाधन और पर्यावरण विभाग शामिल हैं। प्रमुख सहयोगी संस्थाओं में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नेहरू युवा केन्द्र शामिल हैं। सीएम यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम, सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोफेशनल डेवलपमेंट और सीएम कम्यूनिटी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़े युवा भी यूथ महापंचायत में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने संबंधित विभागों की भूमिका पर चर्चा की। बताया गया कि यूथ महापंचायत में मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन, युवाओं के लिए प्रचलित विभागीय योजनाओं पर केन्द्रित फिल्म और यूथ अचीवर्स के अनुभव भी प्रस्तुत किए जाएंगे। युवा पोर्टल की लांचिंग के साथ राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed