{"_id":"632ae4d99d5a253dee485669","slug":"mp-news-woman-made-obscene-video-viral-with-ex-boyfriend-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एक्स-गर्लफ्रेंड ने कपल के अश्लील वीडियो वायरल किए, धमकी देते हुए कहा- मेरे नाना विधायक, बाहर आ जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एक्स-गर्लफ्रेंड ने कपल के अश्लील वीडियो वायरल किए, धमकी देते हुए कहा- मेरे नाना विधायक, बाहर आ जाऊंगी
Wed, 21 Sep 2022 03:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:59 PM IST
सार
भोपाल में एक महिला ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एक व्यक्ति के युवक की पत्नी को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के आरोपी महिला से एफआईआर करने की धमकी दी तो उसने धमकाया कि उसके नाना विधायक है, वह जल्द बाहर आ जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के पत्नी के साथ निजी पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मामले में गोविंदपुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता के पति की पूर्व गर्लफ्रेंड और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और पीड़िता की शादी से खुश नहीं थी। आरोपी ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को पहले खूब शराब पिलाई। इसके बाद उसके मोबाइल से दोनों के निजी पलों के वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए, जिसे बाद में वायरल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता गोविंदपुरा में रहकर फॉर्मेसी का कोर्स कर रही है। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। पीड़िता के पति की पूर्व गर्लफ्रेंड उनकी शादी से नाराज थी। इसी बाद से नाराज होकर उसने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के मोबाइल से फोटो लेकर अपने एक अन्य साथी की मदद से इंटरनेट पर वायरल कर दिए। पीड़िता को भीकमसिंह नाम के एक व्यक्ति के ब्लैकमेल करने वीडियो भेजे।
पीड़िता ने बताया कि भीकमसिंह कॉल करके अश्लील बातें करने लगा और ब्लैकमेल करने लगा। वह पीड़िता को मिलने के दबाव बना रहा था, जिसे पीड़िता ने मना कर दिया। पीड़िता ने कहा कि भीकमसिंह ने ही वीडियो वायरल किए। पीड़िता ने अपने पति से बात की तो उसने भीकम सिंह को पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पति ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के साजिश में शामिल होने की बात कही। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने उसको फ्लैट पर बुलाया था। वहां उसके साथ शराब पी। उसके बेसूध होने के बाद उसके मोबाइल को अनलॉक कर उनके वीडियो मोबाइल से निकाल कर अपने परिचितों को भेजे होंगे। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने पति की पूर्व गर्लफ्रेंड से बात कि तो उसने वीडियो वायरल करने की बात से इंकार किया। जब एफआईआर करने की बात कि तो वह धमकाने लगी कि मेरे नाना विधायक है। वह जल्द बाहर आ जाएगी।
एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी महिला इंजीनियर है। पड़ोस के जिले में जॉब करती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिसमें वीडियो कैसे वायरल हुए पता लगाया जा रहा है।