फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Why did Kamal Nath say honey trap, you do not know the truth of e-tendering, told how to help Bhupend

MP News: कमलनाथ क्यों बोले हनी ट्रेप, ई-टेंडरिंग की सच्चाई आपको नहीं पता, भूपेंद्र सिंह की मदद कैसे की बताया

Sun, 18 Dec 2022 08:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Dec 2022 08:27 PM IST
सार

मंत्री भूपेंद्र सिंह के आरोपों पर कमलनाथ ने कहा कि मैं अभी उनकी पोल खोल दूं। भूपेंद्र सिंह का घर सुरक्षित रखने के लिए मैंने उसे नकुल के नाम पर करा लिया। मेरे पीछे सब पड़े थे कि उनको वो घर चाहिए। वो घर उनके पास ही रहे इसलिए मैंने उसे नकुल के नाम कर दिया था।

विज्ञापन
MP News: Why did Kamal Nath say honey trap, you do not know the truth of e-tendering, told how to help Bhupend
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में राजनीतिक फायदे के लिए सरकार की तरफ से प्रताड़ित करने के बीजेपी और कांग्रेस दोनों आरोप लगा रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार को कांग्रेस सरकार के समय परेशान करने के आरोप पर पीसीसी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मीडिया से बात कर रहे थे। तभी पीसीसी चीफ कमलनाथ पहुंचे और बड़ा बयान दिया। कमलनाथ ने कहा कि पूरा प्रदेश गवाह है कि कांग्रेस के कार्यकाल में हमने कभी ऐसी राजनीति नहीं की। मेरे पास पिछले मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायतें आई। कमलनाथ ने कहा कि आप लोगों को अभी ई-टेंडरिंग, हनीट्रेप की पूरी सच्चाई नहीं पता। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि हमारे प्रदेश की बदनामी हो। इस तरह की राजनीति के बजाए विकास के काम करें। उन्होंने कहा कि अब तक कौन प्रताड़ित हुआ इसके लिए आयोग बना दें।
विज्ञापन

 
ऐसे की मंत्री भूपेंद्र सिंही की मदद
मंत्री भूपेंद्र सिंह के आरोपों पर कमलनाथ ने कहा कि मैं अभी उनकी पोल खोल दूं। भूपेंद्र सिंह का घर सुरक्षित रखने के लिए मैंने उसे नकुल के नाम पर करा लिया। मेरे पीछे सब पड़े थे कि उनको वो घर चाहिए। वो घर उनके पास ही रहे इसलिए मैंने उसे नकुल के नाम कर दिया था। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने रिक्वेस्ट की थी कि मेरा बेटा पढ़ रहा हैं। घर मेरे पास रहने दीजिए। मैंने उसे खाली नहीं कराया। बता दें चार ईमली स्थित बी-17 बंगला शिवराज सरकार में पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को आवंटित था। इसे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मांगा था, लेकिन उनको आवंटित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन

 
दिग्गी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रविवार को सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। मीडियों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सीएम से मुलाकात करने की जानकारी देते कहा कि मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा, जोकि दतिया, सुर्खी और खुरई में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झूठे मुकदमें की जांच के लिए गठित हो कमेटी
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने सीएम से मुलाकात कर सभी मामलों की जांच की मांग की है। हम जांच कराना चाहते हैं। हम उनको समर्थन नहीं करेंगे, जिन्होंने सही में अपराध किया है। लेकिन झूठे मामलों की जांच के लिए हमने विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की मांग की। जिसमें जो जांच कराना चाहते है कि वह सभी लोग शामिल हो सकें। पूर्व सीएम ने कहा कि हम हर जिले में दो वकील कांग्रेस पार्टी में तैनात कर रहे हैं। झूठे मुकदमों में फंसाए गए लोगों का केस मुफ्त में कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। सीएम ने हमें जांच का आश्वासन दिया है।  

 
कांग्रेस जेल भरों आंदोलन चलाएगी
कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और उनके मंत्रियों को चेतावनी दी है कि यदि सभी मामलों की जांच नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरेंगी। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के लिए जेल भरो आंदोलन भी चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed