{"_id":"63c9284cafd88136820ea875","slug":"mp-news-voting-in-19-urban-bodies-tomorrow-voters-will-decide-the-fate-of-1144-candidates-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 19 नगरीय निकाय में मतदान कल, 1144 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 19 नगरीय निकाय में मतदान कल, 1144 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे मतदाता
Thu, 19 Jan 2023 04:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:54 PM IST
सार
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि 20 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिंह ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने का आग्रह किया है। मतदान 20 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ईव्हीएम से होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों को घोषणा 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में 19 नगरीय निकाय में गुरुवार को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव में 1144 प्रत्याशियों का मतदाता भाग्य तय करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि 20 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिंह ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने का आग्रह किया है। मतदान 20 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ईव्हीएम से होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों को घोषणा 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से की जाएगी।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में निर्वाचन होगा। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
1144 अभ्यर्थी है चुनाव मैदान में
इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केन्द्र हैं। कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 308 हैं। इनमें से पुरूष मतदाता 2 लाख 60 हजार 301, महिला मतदाता 2 लाख 46 हजार 969 और 38 अन्य मतदाता हैं। 20 जनवरी को होने वाले मतदान में कुल 1144 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।