फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi Birthday Vishwakarma Yojana Launched, CM Shivraj Singh News in Hindi

PM Modi Birthday: विश्वकर्मा योजना शुरू, शिवराज बोले- नाई-मालाकार-धोबी-दर्जी और मोची आधुनिक भारत के विश्वकर्मा

Sun, 17 Sep 2023 12:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 12:01 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana 2023: राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसमें शिरकत की।

विज्ञापन
MP News: PM Modi Birthday Vishwakarma Yojana Launched, CM Shivraj Singh News in Hindi
पीएम मोदी और सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मोची ये सब आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं। पीएम विश्वकर्मा का लाभ उठाकर ये अपनी आने वाली पीढ़ियों तक अपना हुनर पहुंचा पाएंगे। इन्हें अपना व्यवसाय करने के लिए लोन दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र भी दिया जायगा। ये बात आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


इसका आयोजन रविंद्र भवन में किया गया था। सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी विशेष रूप से मोजूद थे। सीएम कहा कि नए भारत का निर्माण करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। नौ साल पहले भारत का मान सम्मान दुनिया में नहीं था, मेड इन इण्डिया, वोकल फ़ॉर लोकल जैसे अभियान देश को अब वैश्विक दृष्टि से आगे बढ़ा रहे हैं। हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन कोइ हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं हैं। 100 से ज्यादा देशों के लोगों की ज़िंदगी हमने कोविड में बचाई है। भारत भी बढ़ रहा है और हमारा प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। अनंत उपलब्धियों के देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देता हूं। पहले मप्र बीमारू राज्य था, लेकिन आज मप्र की आर्थिक ग्रोथ सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


लकड़ी का काम करने वालों का बनेगा रिकॉर्ड
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रीनरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। एक ओर भगवान विश्वकर्मा जयंती है औऱ दूसरी ओर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। आजादी के बाद बहुत से प्रधानमंत्रियों ने काम किया है लेकिन पीएम मोदी जी का व्यक्तित्व अलग है। वे हर वर्ग के विकास की सोच रखते हैं। वे वैश्विक दृष्टि से देश की प्रतिष्ठा कैसे बढ़े इसकी सोच भी रखते हैं। भारत अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी ने 10 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन इसके अलावा और भी रोजगार के विकल्प खोजने होंगे। लकड़ी का काम करने वालों का विश्वकर्मा योजना के तहत दस्तावेजीकरण किया जायेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मंत्री विश्वास सारंग ने रक्तदान कर मनाया। बीजेपी प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इस दौरान अनेक आयोजन किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed