फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said- Prime Minister Modi gave projects worth Rs 15 lakh crore in 100 days

MP News: वीडी शर्मा बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 100 दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी

Tue, 17 Sep 2024 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के काम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने 100 दिनों में भीतर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, कृषि सुधारों, और रोजगार सृजन के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। 3 लाख करोड़ रुपये की सड़क, रेल और बंदरगाह परियोजनाएं इनमें प्रमुख हैं।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said- Prime Minister Modi gave projects worth Rs 15 lakh crore in 100 days
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों को विकास और कल्याण के ऐतिहासिक कदमों का प्रतीक बताया। उन्होंने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार ने 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है, जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। 100 दिनों के भीतर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, कृषि सुधारों, और रोजगार सृजन के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। 3 लाख करोड़ रुपये की सड़क, रेल और बंदरगाह परियोजनाएं इनमें प्रमुख हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि किसानों के हित में मोदी सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ हुआ। साथ ही 14,200 करोड़ रुपये की नई योजनाएं भी लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक काम किए हैं और देश के रानीतिक इतिहास में पहली बार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मना रही है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed