फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said on the civic body election victory – workers' hard work, Nath said – money, administra

MP News: निकाय चुनाव जीत पर VD शर्मा बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत, नाथ बोले-पैसा, प्रशासन से जीतने से रोका

Mon, 23 Jan 2023 09:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 23 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

 सोमवार को 19 नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आये। इनमें बीजेपी ने  11 पर पूर्ण बहुमत मिलने और एक अन्य निकाय में भी विजयी उम्मीदवार के भाजपा के साथ आ जाने पर 12 निकाय चुनाव में जीत का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस 8 निकाय चुनाव पर दावा कर रही हैं। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said on the civic body election victory – workers' hard work, Nath said – money, administra
बीजेपी कांग्रेस

विस्तार

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपने अपने दावे किए है। बीजेपी ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया है। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर चुनाव में पुलिस, पैसा और प्रशासन के दम पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीतने से रोकने की बात कही हैं।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जिन 19 नगरीय निकायों में चुनाव हुए हैं, मुझे यह बताने में गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनमें से 11 पर पूर्ण बहुमत मिला है, वहीं एक अन्य निकाय में भी विजयी उम्मीदवार के भाजपा के साथ आ जाने से यह संख्या 12 हो गई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं पार्टी नेतृत्व, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यह जीत हमारी केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं, पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास और मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।  
विज्ञापन

 
राघौगढ़ में भाजपा का परचम फहराएगा

शर्मा ने कहा कि राघौगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को नाकों चने चबवा दिए हैं और यह सब दिग्विजय सिंह और उनके बेटे की नाक के नीचे हुआ है। वहां कांग्रेस के जो पार्षद जीते हैं, उनमें से भी कोई 3 वोट से जीता है, तो कोई 5 या 7 से। इस उपलब्धि के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और वहां से जो संकेत आए हैं, वो बहुत उत्साहवर्धक हैं। आने वाले चुनाव में राघौगढ़ में भी भाजपा का परचम फहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमलनाथ बोले- 8 निकाय में स्पष्ट जीत हासिल की
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आठ निकाय चुनाव में स्पष्ट जीत हासिल की है। वहीं बाकी सीटों पर पुलिस, पैसा और प्रशासन के बल पर कांग्रेसी प्रताशियों को जीतने से रोका गया। मैं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देता हूं और उन प्रत्याशियों को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के यज्ञ में भाग लिया। जनता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उसका मन कांग्रेस के पक्ष में है। मैं सभी नगर निकाय की जनता को इस प्रेम और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। जय मध्य प्रदेश। जय मध्य प्रदेश की जनता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed