फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said - liars are roaming in every street in the state, give them a befitting reply at the b

MP News: वीडी शर्मा बोले-प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब

Sun, 13 Aug 2023 09:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Aug 2023 09:24 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम किया है। हद तो देखिए बिना पत्र की सत्यता का पता लगाए बिना प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ आदि ने ट्वीट कर दिया। हमने इसका जवाब दिया और कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said - liars are roaming in every street in the state, give them a befitting reply at the b
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के झूठ बोलने की पराकाष्ठा पार हो गई है। कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम किया है। हद तो देखिए बिना पत्र की सत्यता का पता लगाए बिना प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ आदि ने ट्वीट कर दिया। हमने इसका जवाब दिया और कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हमें आंख में आंख मिलाकर जवाब देना होगा। प्रियंका जी यह मध्य प्रदेश है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और विचार का गढ़ है। यहां झूठ की हांडी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया और सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाला, गरीबी, भुखमरी, बीमारी, बेरोजगारी व झूठ परोसने का काम किया है। 2003 के पहले प्रदेश में मिस्टर बंटाढार के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का अभाव था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उस सरकार ने प्रदेश को लूट-लूटकर बीमारू राज्य बना दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में पहुंचाया।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि 2018 में गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई थी और उद्योगपति कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। लेकिन उस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और गरीब कल्याण की योजनाओं को बंदकर हर गरीब का हक छीनने का काम किया। करप्टनाथ ने जन हितैषी योजनाओं को क्यों बंद किया? आज प्रदेश में झूठ बोलने वाली ताकतें घूम रहीं है इसलिए मध्य प्रदेश में झूठ और छलकपट की राजनीति करने वाली धूठी ताकतों को जवाब देना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को बूथ पर इनकी झूठ की हांडी फोड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed