फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said in Budhni that BJP workers and lotus flowers are the real candidates at the booth leve

MP News: बुधनी में वीडी शर्मा ने कहा कि- बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता और कमल का फूल ही असली प्रत्याशी

Tue, 05 Nov 2024 10:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Nov 2024 10:00 PM IST
सार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन ने देश में सबसे बड़ी सदस्यता संख्या और लोकसभा की 29 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। अब यह इतिहास बुधनी उपचुनाव में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said in Budhni that BJP workers and lotus flowers are the real candidates at the booth leve
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का नया इतिहास रचने का आह्वान किया। बुधनी, सलकनपुर और शाहगंज मंडलों में संवाद के दौरान शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का मंत्र दिया। उन्होंने कांग्रेस पर बुधनी और प्रदेश के विकास को बाधित करने के आरोप लगाए और भाजपा सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभाव को हर घर तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


हर बूथ पर जीत की नई कहानी लिखेंगे भाजपा कार्यकर्ता 
शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन ने देश में सबसे बड़ी सदस्यता संख्या और लोकसभा की 29 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। अब यह इतिहास बुधनी उपचुनाव में भी जारी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कोई भी हो, बूथ पर सक्रिय हर कार्यकर्ता ही असली प्रत्याशी है और यही जीत की कुंजी है। शर्मा ने सलकनपुर में विंध्यवासिनी माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया था प्रदेश का बंटाढार 
शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश और बुधनी विधानसभा क्षेत्र का विकास रोक दिया था, जिसे भाजपा सरकार ने पुनः शुरू किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को "मिस्टर बंटाढार" कहते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में सड़क, बिजली, और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी जनता को नहीं मिल पाईं। भाजपा की सरकार ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की योजनाओं का लाभ हर घर और हर वर्ग तक पहुंचा 
शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे आगामी उपचुनाव में "हर घर, हर वर्ग" तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं ने सभी समुदायों को लाभ पहुंचाया है, खासकर गरीबों और वंचित वर्गों को। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को अपनाकर हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उठाया है। हमें बिना पूर्वाग्रह के हर घर और हर वर्ग से संपर्क करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed