फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD and Bansuri Swaraj listened to Mann Ki Baat with IM BJP Future Team, Mahua cookies were also menti

MP News: आईएम बीजेपी फ्यूचर टीम के साथ वीडी और बांसुरी स्वराज ने सुना मन की बात, महुआ कुकीज का भी हुआ जिक्र

Sun, 30 Mar 2025 03:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बांसुरी स्वराज ने आईएम बीजेपी फ्यूचर टीम के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी क्षेत्र में महूआ के फूल से बनने वाली कुकीज का जिक्र भी किया। 

विज्ञापन
MP News: VD and Bansuri Swaraj listened to Mann Ki Baat with IM BJP Future Team, Mahua cookies were also menti
वीडी और बासुरी स्वराज ने मन की बात कार्यक्रम सुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को प्रसारण हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बांसुरी स्वराज ने श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में आईएम बीजेपी फ्यूचर टीम के साथ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के दिंदवाड़ा जिले में आदिवासी  क्षेत्र में महुआ के फूल से बने कुकीज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे गावों और आदिासी समुदायाें में महुआ के फूलों का महत्व गहरा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव में चार बहनों ने महुआ के फूलों से कुकीज बनाने की पहल की है। यह कुकीज अब बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस प्रयास से प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं जुड़ीं और अब इन महुआ कुकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है। एक बड़ी कंपनी ने इन महिलाओं को अपनी फैक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी, जिससे इस पहल को और गति मिली। पीएम मोदी ने जल संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने देशवासियों से घर के बाहर पक्षियों के लिए पानी रखने की भी अपील की और तालाब नदी संरक्षण का आह्वान किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal: भोपाल निगम का 3 अप्रैल को आएगा बजट, पिछले बजट से कई योजनाओं पर नहीं हुआ काम, 40 फीसदी काम बाकी
विज्ञापन


 समाज की भावना का सम्मान करना चाहिए- वीडी
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि फ्यूचर फोर्स एक ऐसा अभियान है, जिसमें वे युवा जुड़ रहे हैं जिनका राजनीति से पहले कोई संबंध नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हमने सभी प्रकार के इंटेलेक्चुअल से बातचीत की है और 125 लोगों को सिलेक्ट किया गया है। हम लोकसभा और एक्सपर्ट के साथ इन युवाओं को संवाद करने का अवसर देंगे।  वहीं, नवरात्रि में मांस की दुकानों को बंद करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पवित्र पर्व है, और इस दौरान समाज की भावनाओं को समझना और सम्मानित करना चाहिए। हमें यह सोचना चाहिए कि समाज क्या चाहता है। अगर लोग मांस की दुकानों को बंद करने की मांग कर रहे हैं, तो इस पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP News: बारह साल बाद होंगे साढ़े चार हजार पैक्स के चुनाव, 14 मई को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

मन की बात कार्यक्रम बहुत आशावादी प्रोग्राम है- बांसुरी स्वराज
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम बहुत आशावादी प्रोग्राम है और आज की मन की बात बहुत प्रेरणादायक थी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के बच्चों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने सभी संस्थाओं को अपने समर कैंप के बारे में पोस्ट करने का सुझाव दिया। बच्चों को भी समर के साथ अपनी समर वेकेशन की पोस्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी ने महुआ के फूल की यात्रा के बारे में बताया, साथ ही कृष्ण कमल के फूल का भी जिक्र किया और मैथ्यूज के प्रेरणादायक पत्र को भी साझा किया। सांसद बांसुरी स्वराज ने युवाओं से आह्वान किया कि मैं युवाओं से अपील करती हूं कि वे पीएम मोदी के 'मन की बात' प्रोग्राम को नियमित रूप से सुनें। इससे उन्हें ज्ञान प्राप्त होगा और आशाओं का संचार होगा। उन्होंने कहा कि मैंने 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' बूट कैंप में आने का सौभाग्य प्राप्त किया, जहां मैंने कई प्रोफेशनल्स के साथ बातचीत की। मैं युवाओं से माय पोर्टल पर जुड़ने की अपील करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed