फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uproar over 50% commission letter in MP, BJP lodged FIR in 40 districts including Bhopal, Indore, Con

50% कमीशन लेटर पर बवाल: BJP ने प्रियंका गांधी-कमलनाथ पर भोपाल-इंदौर समेत 41 जिलों में कराई FIR, भड़की कांग्रेस

Sun, 13 Aug 2023 06:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 40 से अधिक जिलों में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। वहीं, अब कांग्रेस अपने नेता कमलनाथ, प्रियंका गांधी, अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर होने पर सड़क पर उतर कर विरोध करेगी। 
 

विज्ञापन
MP News: Uproar over 50% commission letter in MP, BJP lodged FIR in 40 districts including Bhopal, Indore, Con
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में 50 फीसदी वाले लेटर पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कर्नाटक के 40 प्रतिशत की तर्ज पर प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन का मुद्दा बनाने की रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। वहीं, इसे भांप कर भाजपा ने भी कड़ा विरोध कर प्रदेश के सभी जिलों में शिकायत दी है। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 41 जिलों में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। वहीं, अब कांग्रेस अपने नेता कमलनाथ, प्रियंका गांधी, अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर होने पर सड़क पर उतर कर विरोध करेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव है। इससे पहले कांग्रेस ने 'कर्नाटक प्लान' पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव समेत कई नेताओं ने सरकार पर 50 प्रतिशत लेने के आरोप लगाए। इसमें कांग्रेस नेताओं ने लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के एक पत्र का जिक्र किया। इस पत्र को सबसे पहले कांग्रेस नेता अरुण यादव ने शेयर किया था। पत्र में संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अवस्थी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। उन्होंने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से मांग की है कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए और हमारे लंबित भुगतान करवाए जाए। कांग्रेस नेताओं के आरोप पर भाजपा भड़क गई। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के आवेदन पर ग्वालियर में ज्ञानेंद्र अवस्थी के खिलाफ सबसे पहले एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद इंदौर में एफआईआर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव का नाम जोड़ा गया। इसी तरह भोपाल में भी कांग्रेस नेताओं के उससे संबंधित ट्वीट करने वाले नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस को पत्र में दिए पते पर ना तो ज्ञानेंद्र नाम का कोई शख्स और ना ही संस्था मिली है। इसलिए पता अज्ञात लिखा गया है। एफआईआर कूटरचित दस्तावेज से धोखाधड़ी और छवि धूमिल करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में देर रात एफआईआर 
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुमित चौधरी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। डीसीपी श्रुतिकीर्ति सोमवशी ने बताया कि ज्ञानेंद्र अवस्थी व अन्य ट्विटर अकाउंट धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 469, 500, 501 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनसे उक्त फर्जी पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल किया गया है। इससे पहले शनिवार दोपहर बाद प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी ने डीसीपी क्राइम ब्रांच को शिकायत कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा था। 

50 प्रतिशत कमीशन के राज को उखाड़े फेंके 
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट किया कि सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50% कमीशन के राज को उखाड़ फेंके। सत्यमेव जयते।

कांग्रेस उतरी सड़क पर 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर होने पर कांग्रेस भड़क गई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई एफआईआर का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध करने सड़क पर उतरे। उन्होंने प्रदेश सरकार की 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार की अर्थी निकाली। भोपाल शहर जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने बताया कि हमारे नेताओं के खिलाफ भाजपा सरकार के दबाव में एफआईआर की गई है। इनको अब जनता जवाब देगी। हम डरेंगे नहीं लड़ेंगे।  


प्रियंका जी यहां झूठ की हांडी नहीं चलेगी: वीडी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली में कहा कि कांग्रेस के झूठ बोलने की पराकाष्ठा ही पार हो गई। कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम किया है। हद तो देखिए पत्र की सत्यता का पता लगाए बिना प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ आदि ने ट्वीट कर दिया। हमने इसका जवाब दिया और कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हमें आंख में आंख मिलाकर जवाब देना होगा। प्रियंका जी यह मध्यप्रदेश है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और विचार का गढ़ है। यहां झूठ की हांडी नहीं चलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed