फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Minister JP Nadda will come today to inaugurate new medical colleges in Jabalpur, Sheopur and S

MP News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल आएंगे जबलपुर, श्योपुर और सिंगरौली के नए मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और अधोसंरचना को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर पहुंचेंगे। यहां वे श्योपुर और सिंगरौली के नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे, साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज खोलने के अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे।

विज्ञापन
MP News: Union Minister JP Nadda will come today to inaugurate new medical colleges in Jabalpur, Sheopur and S
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : @JPNadda

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे।  इस पहल से प्रदेश में चिकित्सा अधोसंरचना, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और तकनीक आधारित सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री  नरेन्द्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल सांसद आलोक शर्मा बोले- लव जिहाद के आरोपी शारीक मछली जैसे लोगों की जगह जेल में ही है
विज्ञापन


8 लाख वय वंदना कार्ड वितरित होंगे
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को 8 लाख वय वंदना कार्ड का वितरण किया जाएगा। प्रदेश में तकनीकी सशक्तिकरण का नया अध्याय जोड़ते हुए स्मार्ट चैटबॉट (आयुष्मान एवं सखी) का शुभारंभ होगा। यह चैटबॉट आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त करने का आसान माध्यम बनेगा। इसके अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी मजबूती को सुदृढ़ किया जाएगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर सस्पेंस, अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या आएगा नया चेहरा?

दो दिन रुकेंगे, कुछ देर ससुराल भी जाएंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार दोपहर 12 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली से जबलपुर आएंगे। दोपहर 12.45 बजे रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। नड्डा दो दिन शहर में रहेंगे। जबलपुर में उनका ससुराल भी है, वह कुछ देर के लिए सिविल लाइन स्थित ससुराल जाकर परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार नड्डा पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ही जबलपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे मध्य प्रदेश भाजपा और सरकार के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीएस अनुराग जैन को भेजा नोटिस, पूर्व मंत्री से जुड़ा है मामला

पीएम मोदी का धार दौरा स्थगित
बता दें, 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले थे। वह धार जिले के बदनावर क्षेत्र में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करने वाले थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया है। पीएम मित्रा पार्क का निर्माण पूरा होने पर संपूर्ण मालवा क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। धार जिले का यह क्षेत्र पीथमपुर की तरह अब दूसरा वृहद औद्योगिक केंद्र (इंडस्ट्रियल हब) बनने जा रहा है। इस पार्क की स्थापना से पूरे मालवा क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से स्थाई रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार जिले का बदनावर क्षेत्र इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया का हिस्सा भी बनेगा। इससे इस क्षेत्र को मेट्रोपॉलिटन एरिया की सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। यहां अपना उद्योग स्थापित करने वाले सभी निवेशकों, उद्योग समूहों और कम्पनियों को फोर लेन रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed