{"_id":"6596825694e4abaa6d0cbf35","slug":"mp-news-umang-singhar-said-it-is-not-wrong-to-deal-with-the-unruly-collectors-of-shivraj-raj-one-by-one-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमंग सिंघार बोले-शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमंग सिंघार बोले-शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं
Thu, 04 Jan 2024 03:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 04 Jan 2024 03:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अधिकारियों को हटाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं है।
विज्ञापन
उमंग सिंघार
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने शाजापुर कलेक्टर को ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार करने पर सख्त कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल का वीडियो वायरल होने के बाद उनको पद से हटा दिया। इस पर अब नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उमंग सिंघार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल को एक ड्राइवर भाई की औकात दिखाने पर उनके पद हटाया जाना अच्छी बात है। लोकतंत्र में जनता से उसकी औकात पूछने का अधिकार नौकरशाहों को नहीं है। जनता सर्वोपरि थी, सर्वोपरि है और हमेशा रहेगी। शाजापुर कलेक्टर को 'औकात' पूछने की सजा दी जाना सही फैसला है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं है। गुना कलेक्टर को बस हादसे की सजा मिली तो शाजापुर कलेक्टर को भरी मीटिंग में अपनी ताकत दिखाने की। गंदगी के खिलाफ स्वच्छता अभियान तो चलना ही चाहिए।
विज्ञापन
शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल को एक ड्राइवर भाई की औकात दिखाने पर उनके पद हटाया जाना अच्छी बात है!
विज्ञापन
लोकतंत्र में जनता से उसकी औकात पूछने का अधिकार नौकरशाहों को नहीं है!
जनता सर्वोपरि थी, सर्वोपरि है और हमेशा रहेगी!
शाजापुर कलेक्टर को 'औकात' पूछने की सजा दी जाना सही फैसला है।…— Umang Singhar (@UmangSinghar) January 4, 2024
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं है। गुना कलेक्टर को बस हादसे की सजा मिली तो शाजापुर कलेक्टर को भरी मीटिंग में अपनी ताकत दिखाने की। गंदगी के खिलाफ स्वच्छता अभियान तो चलना ही चाहिए।
