फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma wrote a letter to CM Shivraj to name Dindori district as Rani Avantibai Puram

MP News: डिंडोरी जिले का नाम रानी अवंतीबाई पुरम रखने उमा ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

Sat, 27 May 2023 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 May 2023 06:31 PM IST
सार

उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर महाकौशल अंचल के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले का नाम अवंतीबाई पुरम करने की मांग की है। डिंडोरी अवंतीबाई की कर्मस्थली रहा है।

विज्ञापन
MP News: Uma wrote a letter to CM Shivraj to name Dindori district as Rani Avantibai Puram
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नाम बदलने को लेकर सियासत जारी है। अब पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर महाकौशल अंचल के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले का नाम अवंतीबाई पुरम करने की मांग की है। डिंडोरी अवंतीबाई की कर्मस्थली रहा है। उमा सीएम को लिखे पत्र के साथ अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया की तरफ से लिखे 22 सूत्रीय मांगों  का पत्र भेज है। इसमें 20 मार्च को वीरांगना रानी अंवती बाई के बलिदान दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की गई। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने पत्र में लिखा कि डिंडोरी जिले के शाहपुर में रानी अवंतीबाई का बलिदान स्थल है। जहां वह 22 मार्च को गई थी। उन्होंने लिखा कि वहां उनको जानकारी मिली कि रानी ने अपने सम्मान की रक्षा के लिए अंग्रेजों को समर्पण करने की बजाए अपनी कटार सीने में घोंप ली थी।  आज भी यह कटार जिले के संग्रहालय में मौजूद है। उन्होंने उस समय की स्मृतियों को संजोकर रखने के लिए संग्रहालय बनाने की मांग की है। इसके अलावा उमा भारती ने लोधी लोधा राजपूत समाज बोर्ड गठन करने की भी मांग की है। जिसका नाम बीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम पर रखने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed