फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma refuses to contest elections, says - I am a senior worker, even though I am 10 years younger than

MP News: उमा का चुनाव लड़ने से इंकार, बोलीं- वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं, उम्र में भले ही मोदी जी से 10 साल छोटी हूं

Thu, 07 Mar 2024 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दो साल चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह आगामी दो साल अपने आप को गंगा के काम में झोंकेगी। उमा ने कहा कि जेपी नड्डा इस बात को स्पष्ट करें कि मैं चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हूं। 

विज्ञापन
MP News: Uma refuses to contest elections, says - I am a senior worker, even though I am 10 years younger than
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गुरुवार को भोपाल में प्रेस वार्ता में कहा कि वह दो साल चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या जी में केंद्रीय नेतृत्व को दे दी थी। पूर्व सीएम ने कहा कि काफी लंबे समय से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप रही। अगले दो साल अपने आप को गंगा जी के कार्य में झोंकना चाहती हूं। दो साल मैं गंगा जी के काम को पूर्ण करुंगी। इसमें संगठन और सरकार का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चुनाव प्रचार करूंगी, लेकिन लोकसभ चुनाव नहीं लड़ूंगी।  
विज्ञापन

उमा भारती ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को मेल कर करके स्पष्ट किया कि वह जनता के सामने सार्वजनिक करें कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी। उमा ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा साफ नहीं करेंगे तो में उनको मेल किया गया पत्र सार्वजनिक करूंगी। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने संगठन   मंत्री बीएल संतोष को साफ कह दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी और वे यह बात सार्वजनिक रूप से कह दें, लेकिन ऐसा नहीं करने पर मुझे प्रेस वार्ता करना पड़ी। उमा भारती ने पार्टी नहीं छोड़ने की बात भी कही और जरूरत पड़ने पर प्रचार भी करेंगी। 
विज्ञापन


पार्टी मेरे आत्म सम्मान का ध्यान रखे
उमा भारती ने कहा कि मैं पार्टी की बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं। उम्र में मोदी जी से 10 साल छोटी हूं, लेकिन पार्टी के प्रति जो मेरा योगदान है। जब पार्टी बन रही थी और तिरंगा आंदोलन, रामजन्म भूमि आंदोलन, जहां सरकार बनाने की चेष्टा यह सब काम मैंने बहुत मन से किए और ताकत से किए। ऐसे व्यक्ति के आत्मसम्मान का पार्टी को ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मेरे मन में चुनाव नहीं लड़ कर गंगा के काम करने की दृढ़ता आई। मैं चाहती थी कि पार्टी इस बात को सार्वजनिक करें। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं मोदी जी के पूरी तरह साथ हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को लोकतंत्र की बात का हक नहीं
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा कि वह भूल जाते है कि उनकी पार्टी ने इमरजेंसी लगाई। उन्होंने भारत पाकिस्तान का विभाजन किया। सरकारें भंग की है। धर्म के नाम पर बंटवारे की बात की। इसलिए कांग्रेस को लोकतंत्र की बात करने की हैसियत ही खो चुकी है।

ममता बनर्जी ने तुष्टीकरण की हदें तोड़ दी
अन्य पार्टियों की स्थिति अपने कर्मों अपराधों और पापों से कमजोर है। ममता बनर्जी ने तुष्टीकरण की हदें तोड़ दी। अखिलेश यादव तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, अपराध का पूरा पैकेज ही लेकर चले। मुकाबले में कोई है ही नहीं है। परिस्थितियां ऐसी हैं कि देश ने मोदी जी ने भरोसा करना ही है। मोदी जी अलौकिक व्यक्ति है। मुझसे 10 साल बड़े हैं, लेकिन मुझसे ज्यादा हट्टे कट्टे हैं। हम सब से ज्यादा मेहनत करते हैं। इसलिए उनको देश में 400 से ज्यादा सीटें मिले तो मुझे खुशी होगी। उमा ने कहा कि जेपी नड्डा इस बात को स्पष्ट करें कि मैं चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हूं। मैं भाजपा कभी नहीं छोडूंगी। मैं राजनीति कभी नहीं छोडूंगी।  


प्रज्ञा का टिकट कटने पर जताई सहानुभति 
उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा का टिकट कटने पर सहानुभूति जताई। उमा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने हम लोगों के लिए बहुत दुख सहे। प्रज्ञा दीदी की वजह से आज हम जेल में नहीं है। उन पर भगवा आतंकवाद केस में हमारा नाम लेने का दवाब डाला गया। प्रज्ञा जी इतना ही कहूंगी, हम सबको क्षमा करें 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed