{"_id":"6653741c8935737c470ab63b","slug":"mp-news-two-brothers-along-with-their-friend-made-a-fatal-attack-on-the-auto-driver-stabbed-him-with-a-beer-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दो भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, कंधे व पीठ में घोंपी बीयर की बॉटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दो भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर ऑटो चालक पर किया जानलेवा हमला, कंधे व पीठ में घोंपी बीयर की बॉटल
Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
सार
बैरागढ़ पुलिस के अनुसार राजू अहिरवार पिता कमल सिंह अहिरवार (23) बैरागढ़ कला में रहता है तथा ऑटो चालक है। कल उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए भैंसाखिड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
भोपाल में बदमाशों ने आटो चालक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में दो भाइयों व उनके एक साथी ने ऑटो चालक पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक ने चालक के कंधे व पीठ में बीयर की बोतल घोंप दी। ऑटो चालक के दोस्त मौके पर पहुचें तो हमलावर युवक मौके से भाग निकले। दोस्तों ने चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में हुए कथनों के आधार पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक से तीस हजार रुपए भी छीने गए थे लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र नहीं है।
बैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू अहिरवार पिता कमल सिंह अहिरवार (23) बैरागढ़ कला में रहता है तथा ऑटो चालक है। कल उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए भैंसाखिड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर राजू ने अपने कथन में बताया कि करीब 20 दिन पहले उसका जोश नाम के एक युवक से झगड़ा हो गया था। तभी से जोश मन में रंजिश रखे हुए था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे वह बैरागढ़ से अपने गांव बैरागढ़कला जा रहा था। वह गांव में पहुंचा ही था कि जोश अपने एक दोस्त के साथ वहां पर आया तथा गाली-गलौज करने लगा। झगड़े के बीच जोश का भाई जोसफ भी वहां पर पहुंच गया। उसके हाथ में बीयर की टूटी हुई बोतल थी। जोसफ ने माथे पर टूटी हुई बोतल से हमला किया जबकि जोस ने उसके सीने पर बोतल से वार किया। राजू जब भागने के लिए पलटा तो उसकी पीठ पर भी बोतल मार दी गई।
दोस्तों को देखकर भागे हमलावर युवक
जोस व जोसफ से बचने के लिए राजू भागने लगा। इसी दौरान सामने से राजू के दोस्त चंद्रेश, विकास व सोनू आते दिखे। उनको देखते ही जोस, जोसफ व उनका साथी मौके से भाग निकले। राजू ने बताया कि झगड़े के दौरान उसका मोबाइल मौके पर ही गिर गया था। इसके बाद राजू के दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घटना के समय राजू के पास तीस हजार रुपए थे। हमला करने वाले युवक यह पैसे छीनकर भाग निकले। इधर पुलिस का कहना है कि अस्पताल में दिए गए अपने कथन में राजू ने तीस हजार रुपए छीनने का जिक्र नहीं किया था इसलिए लूट की धारा नहीं लगाई गई है।