फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two arrested for making fake 10th class question paper viral, both are 11th class students

MP News: 10 वीं का फर्जी प्रश्न-पत्र वायरल करने वाले  दो हिरासत में, दोनों 11 वीं के छात्र हैं

Mon, 05 Feb 2024 10:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

पूर्व में हुए पेपर लीक मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इसी बीच, भोपाल क्राइम ब्रांच ने टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फर्जी पेपर बेचकर उसे माध्यमिक शिक्षा मंडल का मूल प्रश्न-पत्र बनाकर बेच रहे दो लोगों को हिरासत में लिया। 
 

विज्ञापन
MP News: Two arrested for making fake 10th class question paper viral, both are 11th class students
एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र बोर्ड की कक्षा 10 वीं का हिंदी का फर्जी प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में बेचने वाले दो छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये दोनों कक्षा 11 वीं के छात्र हैं। बता दें, पांच फरवरी से प्रदेश में मध्य प्रदेश माधमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होने के कुछ समय पहले ही इंदौर में सोशल मीडिया पर एक प्रश्न-पत्र वायरल होने लगा, जिसे ओरिजनल पेपर बताया जा रहा था। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया कि उक्त पेपर फर्जी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि जो प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है वह फर्जी है। 
विज्ञापन


भोपाल क्राइम ब्रांच कर रही जांच
पूर्व में हुए पेपर लीक मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इसी बीच, भोपाल क्राइम ब्रांच ने टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फर्जी पेपर बेचकर उसे माध्यमिक शिक्षा मंडल का मूल प्रश्न-पत्र बनाकर बेच रहे दो लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


रीवा से हिरासत में लिया गया
भोपाल क्राइम ब्रांच ने रीवा से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों नाबालिग हैं और कक्षा 11 वीं के छात्र हैं। ये टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर पेपर बेच रहे थे। भोपाल क्राइम ब्रांच के डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों नाबालिग कक्षा दसवीं और 12 वीं के प्रश्न -पत्र के नाम पर 500 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कराकर पेपर देते थे। पूर्व में दर्ज केस में दोनों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed