फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tulsiram Silavat took charge as Minister of Water Resources Department, said - will fulfill PM's reso

MP News: तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग के मंत्री का पदभार संभाला, बोले-पीएम के संकल्प को साकार करेंगे

Mon, 01 Jan 2024 02:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। रूम नंबर-101 में विधिवत पूजा अर्चना के साथ उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। 

विज्ञापन
MP News: Tulsiram Silavat took charge as Minister of Water Resources Department, said - will fulfill PM's reso
तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को मंत्रालय में रूम नंबर-101 में विधिवत पूजा अर्चना के बाद जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। पिछली सरकार में भी तुलसीराम सिलावट के पास जल संसाधन विभाग का ही प्रभार था। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा मध्य प्रदेश भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे। यह लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का जल संसाधन विभाग एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा तथा प्रदेश के सभी नागरिकों की खुशहाली और मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देगा। ऐसा विश्वास दिलाता हूं। 
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री सिलावट ने ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में श्रीमाधवराज सिंधिया परियोजना, छिंदवाड़ा क्षेत्र में पेंच डायवर्सन योजना, पन्ना में रूंझ व मंझगाव मध्यम योजनाएं, श्योपुर में चेतीखेड़ा परियोजना, सतना व रीवा में बहुत नहर परियोजना के द्रुत गति से निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को विभाग में दिवंगत अधिकारियों/कर्मचारियों के परिवार के आश्रित नामांकित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के लिए सहानुभूतिपूर्वक त्वरित गति से आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें तुलसीराम सिलावट इंदौर के सांवेर से विधायक हैं। छह बार के विधायक तुलसीराम सिलावट दो बार मंत्री बन चुके हैं। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनको ज्योतिरादित्य सिंधिया का खास सिपहसालार माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed