फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Trial run of Metro will be held in Bhopal in September, work of laying track in 4.4 to 3.1 km complet

MP News: भोपाल में सितंबर में होगा मेट्रो का ट्रायल रन, 4.4 में 3.1 किमी में पटरी बिछाने का काम पूरा

Thu, 10 Aug 2023 08:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 10 Aug 2023 08:27 PM IST
सार


मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने भोपाल मेट्रो साइट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बचे काम को समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। बता दें भोपाल में सितंबर के पहले हफ्ते में पहली मेट्रो रेल आएंगी। 

विज्ञापन
MP News: Trial run of Metro will be held in Bhopal in September, work of laying track in 4.4 to 3.1 km complet
भोपाल मेट्रो के का काम की एमडी मनीष सिंह ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर में पूरा होगा। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक 4.4 किमी में से 3.1 किमी पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया। 1.3 किमी पटरी बिछाने का काम 25 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

गुरुवार को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने भोपाल मेट्रो साइट्स का विस्तार से निरीक्षण एवं समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा में बचे सभी काम पूरे करने को कहा। साथ ही दोहराया कि ट्रायल रन की तारीख अपरिवर्तनीय है। इससे पहले सभी काम पूरे हो जाने चाहिए। एमडी मनीष सिंह ने सुभाष नगर मेट्रो डिपो में अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी एवं कार्य स्थल पर सभी संबंधित विभागों के साथ निरीक्षण कर कार्य समय पर सुरक्षा के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ट्रायल रन के सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रॉयोरिटी के तहत पटरी के टर्नाउट का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक 13 में से 9 टर्न आउट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बाकी बचे कार्य 20 अगस्त तक पूरे पूर्ण कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बिजली सप्लाई के लिए 25 किमी केबल बिछाने का काम पूरा 
डिपो में स्थापित रिसिविंग एवं ट्रैक्शन सब-स्टेशन का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए सिस्टम कांट्रैक्टर को निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि भोपाल मेट्रो रेल के लिए बिजली की सप्लाई मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी करेगी। प्रायॉरिटी कॉरिडोर के तहत सुभाष नगर डिपो में गोविंदपुरा चंबल ग्रिड सब स्टेशन तक 2.5 किमी में केबल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां से 132 किमी किलोवॉट की बिजली सप्लाई की जाएगी। इसे 33 किलोवॉट में कन्वर्ट करके स्टेशन और फिर 750 वॉट डीसी में कन्वर्ट करके ट्रेन चलाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बचे स्लैब का कार्य जल्द पूरा करें 
एमडी ने वायाडक्ट कांट्रैक्टर डीबीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को चार बचे हुए स्लैब का कार्य ट्रायल रन के लिए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर प्लेटफॉर्म के ऊपर शेड का निर्माण 25 अगस्त तक पूरा करने का भी निर्देश दिया। अन्य बचे हुए कार्य ट्रायल रन के बाद समय सीमा में किए जाएंगे। ताकि मेट्रो ट्रेन का पैसेंजर संचालन शुरू किया जा सके। 


कार्य की प्रगति पर जताई संतुष्टि 
एमडी ने मेट्रो डिपो एवं वायाडक्ट को जोड़ने वाली लाइन एवं यार्ड, टेस्ट ट्रैक, सब स्टेशन पर विस्तार से निरीक्षण किया एवं प्रगति को लेकर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि थर्ड रेल, जो ट्रेन को करंट सप्लाई करेगी, उस पर एक साथ काम किया जा रहा है।

इंदौर की मेट्रो रेल इसी माह के अंत तक आएंगे
इंदौर की पहली मेट्रो अगस्त माह के अंत तक और भोपाल में सितंबर माह की शुरुआत में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed