फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Transfer of 14 IAS, Vinod Kumar Director Tribal Welfare, Sudama Khade Public Relations Commissioner

MP News: 14 आईएएस के तबादले, सुदाम खाड़े बने आयुक्त जनसंपर्क, विनोद कुमार संचालक आदिम जाति कल्याण

Fri, 28 Jun 2024 11:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Jun 2024 11:31 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में 14 अखिल भारतीय सेवा (IAS) के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए। आईएएस सुदाम खाड़े जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं, रश्मि अरुण शमी खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रमुख सचिव
और संजय गोयल को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Transfer of 14 IAS, Vinod Kumar Director Tribal Welfare, Sudama Khade Public Relations Commissioner
आईएएस सुदामा खाड़े जनसंपर्क आयुक्त बने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। ग्वालियर संभाग के आयुक्त सुदाम खाड़े को दोबारा जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। अब संदीप यादव को जनसंपर्क आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश के महानिदेशक तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव 1989 बैच के विनोद कुमार को आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का संचालक बनाया गया है। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास आनंद विभाग के प्रमुख सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं, पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक मध्य प्रदेश भोपाल तथा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के आयुक्त सह संचालक एम सेलवेंन्द्रन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का सचिव तथा पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक मध्य प्रदेश भोपाल तथा आयुक्त-सह-संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के प्रबंध संचालक रघुराज एम आर को तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का सचिव पदस्थ किया गया है। शहडोल संभाग के आयुक्त बाबूसिंह जामोद को रीवा संभाग का आयुक्त तथा शहडोल संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, वाणिज्यक कर आयुक्त एवं श्रम आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का संचालक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्णगोपाल तिवारी को नर्मदापुरम संभाग का आयुक्त, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव धनराजू एस को वाणिज्य कर इंदौर में विशेष कर्तव्यस्थ सह आयुक्त तथा श्रम आयुक्त इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर सचिव हरजिंदर सिंह को राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का संचालक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed