फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Transfer of 12 IPS officers appointment of SP in newly created districts Pandhurna and Maihar.

MP News: चुनाव से पहले 12 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, नए बने जिले पांढुर्ना और मैहर में SP की नियुक्ति

Fri, 06 Oct 2023 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 02:41 PM IST
सार

MP News: चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। खंडवा SP सत्येंद्र कुमार शुक्ला को हटाकर वीरेंद्र कुमार सिंह को खंडवा का नया SP बनाया गया है। आगर मालवा के SP संतोष कोरी को हटाकर विनोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
MP News: Transfer of 12 IPS officers appointment of SP in newly created districts Pandhurna and Maihar.
12 आईपीएस के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। खंडवा और आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। वहीं, नए जिले मैहर के पहले एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल और पांढुर्ना का एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी को बनाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


खंडवा SP सत्येंद्र कुमार शुक्ला को हटाकर वीरेंद्र कुमार सिंह को खंडवा का नया SP बनाया गया है। आगर मालवा के SP संतोष कोरी को हटाकर विनोद कुमार सिंह को आगर मालवा जिले का नया SP बनाया गया है। आर के हिंगणकर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज बनाए गए हैं।कुमार सौरभ को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार जैन सागर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। सविता सोहाने शहडोल रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक बनाई गई हैं। मनोज कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर (अपराध) राम शहर प्रजापति पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed