फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tomorrow 230 migrant MLAs from other states will leave for the assembly after taking training

MP News: कल ट्रेनिंग लेकर 230 विधानसभा के लिए रवाना होंगे दूसरे राज्यों से आए प्रवासी विधायक

Fri, 18 Aug 2023 10:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Aug 2023 10:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में इन विधायकों को 7 दिन के प्रवास के दौरान किए जाने वाले काम की जानकारी दी जाएगी

विज्ञापन
MP News: Tomorrow 230 migrant MLAs from other states will leave for the assembly after taking training
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों और भाजपा का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए दूसरे राज्यों से बुलाए गए विधायकों को शनिवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में इन विधायकों को 7 दिन के प्रवास के दौरान किए जाने वाले काम की जानकारी दी जाएगी और तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 
भोपाल के कान्हा फन सिटी में होने वाले एक दिवसीय प्रवासी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 10.30 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों के बाद समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए इन विधायकों को 7 दिन के प्रवास के दौरान किए जाने वाले कामों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद करने और जनता का मत भी जानने के लिए कहा जाएगा। जिन विधानसभा क्षेत्रों में टिकट का ऐलान हो गया है, वहां संबंधित प्रत्याशी के बारे में फीडबैक लेने का काम ये विधायक करेंगे और जहां नए प्रत्याशियों का चयन होना अभी बाकी है वहां संभावित दावेदारों और जीत का दम रखने वाल वाले नेताओं की रिपोर्ट भी विधायक तैयार करेंगे। शनिवार शाम को इन सभी प्रवासी विधायकों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया जाएगा जहां रुक कर उन्हें रिपोर्ट तैयार करना है।
विज्ञापन


भाजपा द्वारा इन विधायकों के प्रवास को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में काम करने वाली टोली यहां पहुंचने वाले विधायकों को एक गाइड उपलब्ध कराएगी, जो विधायकों को प्रवासी विधानसभा क्षेत्र में ले जाने और वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने और अन्य कार्यों में सहयोग करेंगे। 26 अगस्त तक यह विधायक क्षेत्र में भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट बनाएंगे और संबंधित क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड पार्टी को सौंपेंगे। इसके आधार पर पार्टी आगामी चुनावी रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed