फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News To become rich quickly miscreants from Jhansi Banda and Gwalior broke ATM in Bhopal six arrested

MP News: जल्द अमीर बनने के लिए झांसी, बांदा और ग्वालियर के बदमाशों ने तोड़ा भोपाल में ATM, छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 09:31 PM IST
सार

सभी आरोपियों ने जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए एटीएम तोड़ने की साजिश रची थी। लेकिन इलाके में गश्त कर रही डायल 100 का सायरन सुनकर भाग निकले थे।

विज्ञापन
MP News To become rich quickly miscreants from Jhansi Banda and Gwalior broke ATM in Bhopal six arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर स्थित केनरा बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाले नाबालिग समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त ऑटो और औजार समेत करीब तीन लाख का माल जब्त किया गया है। आरोपियों ने जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए एटीएम तोड़ने की साजिश रची थी। लेकिन इलाके में गश्त कर रही डायल 100 का सायरन सुनकर भाग निकले थे।

विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट केनरा बैंक की मैनेजर रितिका कुमारी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे पूरा स्टॉप काम समाप्त करने के बाद बैंक में ताला लगाकर घर चला गया था। बैंक शाखा के बाहर ही एटीएम बूथ है, जहां रात के समय सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता है। रात में बारह बजे से दो बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने बूथ के अंदर प्रवेश किया और सायरन तथा कैमरा तोड़ने के बाद मशीन तोड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने गैंती की मदद से एटीएम का अगला हिस्सा लगभग तोड़ लिया था। लेकिन उसी समय इलाके में गश्त कर रही डायल 100 की सायरन सुनाई दिया तो बदमाश वहां से भाग निकले। बदमाशों की यह करतूत बूथ में लगे कैमरे में कैद हुई थी, जिसमें तीन बदमाश अंदर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन


यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में नंदलाल सिंह उर्फ गोलू उर्फ अज्जू उर्फ बड़े (22), अंकित आर्या उर्फ गप्पे (18), रवि अहिरवार (21), रोहित पंथी (25), अमन पंथी (22) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी झांसी, बांदा, रायसेन, ग्वालियर और विदिशा के रहने वाले हैं। फिलहाल, सभी आरोपी विजय नगर चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया इलाके में रहते हैं। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑटो, सब्बल, गैंती, कटर, टामी और राड के साथ ही बूथ से तोड़ा गया सायरन और अन्य सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार दिया वारदात को अंजाम
सभी आरोपी ऑटो में सवार होकर घटना स्थल पहुंचे थे। तीन आरोपी बूथ के भीतर जाकर एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने लगे। जबकि बाकी तीन साथी बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। इसके साथ ही एटीएम के अंदर मौजूद एक युवक बाहर खड़े नाबालिग से लगातार फोन पर बातचीत कर बाहर की स्थिति का पता लगाता रहा। बदमाशों ने तीन बार बूथ के बाहर आना-जाना किया था। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस वाहन का सायरन सुनकर वह बाहर खड़ी एक कार की आड़ में छिप गए थे। उसके बाद आटो में बैठकर भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed