फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Three including deputy chief engineer of railway arrested for taking bribe of 50 thousand, raids in f

MP News: 50 हजार की घूस लेते हुए रेलवे के उप-मुख्य अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, भोपाल समेत चार शहरों में छापे

Tue, 25 Jul 2023 02:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Jul 2023 02:35 PM IST
सार

सीबीआई ने पुल बनाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र के बदले रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार निगम ने 50 हजार रुपए की घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
MP News: Three including deputy chief engineer of railway arrested for taking bribe of 50 thousand, raids in f
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक पुल बनाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए 50 हजार रुपये की घूस मांगने के आरोप में उप मुख्य अभियंता संजय कुमार निगम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। संजय कुमार निगम अपने मातहत कर्मचारी के जरिये ठेका कंपनी से घूस ले रहे थे। घूस देने के आरोप में ठेका कंपनी के महाप्रबंधक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। रेलवे अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित चार शहरों में आधा दर्जन ठिकानों पर छापे मारे हैं।

विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार पुल बनाने की एनओसी देने के बदले रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय कुमार निगम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत ली है। हालांकि, निगम ने सीधे रुपये नहीं लिए हैं। जबलपुर में गिरफ्तार रेलवे के कर्मचारी ने दावा किया है कि उसने निगम के लिए घूस ली है। कार्रवाई के दौरान इस मामले से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सीबीआई को इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी संदेह है।
विज्ञापन


जबलपुर के नीलंबरी केस्ट में पकड़ाए
रेलवे कर्मचारी कथित तौर पर अपने अधिकारी के लिए रिश्वत लेने और ठेका कंपनी श्रीजी के महाप्रबंधक द्वारा घूस देने की कार्रवाई जबलपुर के नीलंबरी गेस्ट हाउस में हुई है। सोमवार दोपहर भोपाल सीबीआई की टीम ने घूस देने और लेने वाले को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक टीम ने रेलवे के अधिकारी एसके निगम को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में फिलहाल कोई फरियादी नहीं है। एक मुखबिर से घूस के लेनदेन की सूचना के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीजी कंपनी को मिला है ठेका
एनएचएआई ने कटनी में सड़क का निर्माण कार्य का ठेका श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। सड़क निर्माण में रेलवे का पुल आड़े आ रहा है। मामला पटरी से जुड़ा है, लिहाजा इसकी अनुमति रेलवे से लेनी थी। सीबीआई को जानकारी मिली थी कि रेलवे के इंजीनियर संजय कुमार निगम ने अनुमति के एवज में 50 हजार रुपये की घूस मांगी है। सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी। घूस देने का काम श्रीजी कंपनी के जनरल मैनेजर राम सजीवन पाल कर रहे थे। दोपहर में वे 50 हजार रुपए लेकर इंजीनियर को देने के लिए गेस्ट हाउस पहुंचे थे। तब सीबीआई भी पीछे लगी थी।  श्रीजी कंपनी के महाप्रबंधक पाल ने निगम के लिए घूस की राशि रेलवे के टेक्नीशियन राकेश चौकसे को दी थी। निगम के कहने पर ही राशि चौकसे को दी गई। इस मामले में सीबीआई ने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके निगम, टेक्नीशियन राकेश चौकसे और ठेका कंपनी के जीएम राम सजीवन पाल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed