फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Threat to Uma Bharti's government, quote- If the liquor policy does not come in our favor, no one wil

MP News: उमा भारती की सरकार को धमकी, बोली- शराबनीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा

Tue, 31 Jan 2023 07:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

उमा भारती बोली कि ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है। वह अवैध है, विधि विभाग की भूल से उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं। यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करुंगी।

विज्ञापन
MP News: Threat to Uma Bharti's government, quote- If the liquor policy does not come in our favor, no one wil
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित हनुमान और दुर्गा मंदिर में चार दिनों से प्रवास कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को शिवराज सरकार को खुली धमकी दी। उमा भारती ने कहा, ''शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा।''

विज्ञापन

जनता की आवाज नहीं सुनने का हश्र दिखेगा
उमा भारती ने कहा कि पुलिस वाले रात में डर रहे थे कि दीदी आग न लगा दें, लेकिन शराब नीति आने तक हम कुछ नहीं करेंगे। शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा। प्रदेश की हजारों शराब दुकानों पर वो होगा, जो नजीर बनेगा। ऐसा उदाहरण देखने को मिलेगा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज नहीं सुनोगे तो क्या हो सकता है।

विज्ञापन

आज शाम ओरछा पहुंचेंगी उमा भारती
उमा भारती ने कहा कि अयोध्या बायपास मंदिर में चार दिन का प्रवास बहुत आनंदमयी रहा। दुर्गा और हनुमान को साक्षी मानकर यहां से आज जा रही हूं, कल शाम को ओरछा पहुंचुंगी। उमा भारती ने कहा कि मेरे मन में कार्यक्रम का जो मूल रूप था, वह मधुशाला से गौशाला की ओर की कल्पना थी। केन-बेतवा प्रोजेक्ट में इसको मैंने निश्चित किया कि उस योजना का जो केड (कमांड एरिया डेवलपमेंट) प्रोजेक्ट है, गुजरात के आणंद डेयरी से सीखते हुए हम दुग्ध क्रांति खड़ी कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब दुकान को गौशाला बनाएंगी
उमा भारती ने कहा कि दुग्ध क्रांति तो रुकी पड़ी है, लेकिन शराब की तो जैसे बाढ़ आई हुई है। इसलिए ओरछा पहुंचने से पहले यह बात मेरे मुंह से निकलनी ही थी। परसों ओरछा में इसका एक उदाहरण जरूर प्रस्तुत होगा। ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है, वह अवैध है। विधि विभाग की भूल से शराब व्यवसायी को कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं। यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करुंगी।

 

सीएम ने कहा था 31 को घोषित होगी शराब नीति
उमा भारती ने कहा, ''21 जनवरी को शिवराज जी के साथ हुई मेरी मुलाकात में स्वयं मुख्यमंत्री जी ने मुझे बताया कि 31 जनवरी को नई शराब नीति की घोषणा करेंगे, क्योंकि यही नियम है। यदि जनहित, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों का भविष्य, उसको ध्यान में रखकर यह तारीख आगे बढ़ाई गई है तो यह बहुत स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed