{"_id":"65e18e495748f2ffcd08c049","slug":"mp-news-thieves-enter-bhopal-s-posh-colony-woman-calls-brother-from-canada-after-seeing-cctv-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल की पॉश कॉलोनी में घुसे चोर, सीसीटीवी देखकर कनाडा से महिला ने भाई को किया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल की पॉश कॉलोनी में घुसे चोर, सीसीटीवी देखकर कनाडा से महिला ने भाई को किया फोन
Fri, 01 Mar 2024 01:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:44 PM IST
सार
पूनम ने अपने भाई को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब पौने दो बजे फोन कर बताया कि भैया मेरे घर में चोर घुस गए हैं। हालांकि महिला ने जब फोन किया, तब कनाडा में दिन था और दोपहर का समय था।
विज्ञापन
घर में घुसे चोर
विस्तार
विज्ञापन
भोपाल। कनाडा में रहने वाली भोपाल की एक महिला के भोपाल स्थित मकान में बुधवार देर रात कुछ बदमाश घुस गए। महिला कनाडा से अपने घर की देखभाल करने के लिए सीसीटीवी की लिंक अपने मोबाइल में ले रखी है। महिला ने कनाडा में अपने मोबाइल में देखा कि घर में कुछ बदमाश देर रात घुसे हैं। इसके बाद महिला ने कनाडा से भोपाल में रहने वाले अपने भाई को फोन किया। भाई जब अपनी बहन के घर पहुंचा, तक तक बदमाश वहां से भाग गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
कोलार थाना पुलिस के अनुसार सिंगापुर विला में पूनम सक्सेना मकान नंबर बी-40 में रहती हैं। उनका बेटा कनाडा में रहता है। 27 जनवरी को वे भी बेटे के पास कनाडा चली गई हैं। उनके भाई 63 वर्षीय प्रसून सक्सेना कोलार के राजहर्ष कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात पूनम ने बुधवार देर रात उन्होंने अपने मोबाइल में भोपाल स्थित घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे तब पता चला कि उनके मकान में तो कुछ चोर घुसे हुए हैं। बदमाश उनके मकान के अंदर से सामान बाहर निकालकर ले जा रहे हैं।
भोपाल समय अनुसार पूनम ने अपने भाई को बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब पौने दो बजे फोन कर बताया कि भैया मेरे घर में चोर घुस गए हैं। हालांकि महिला ने जब फोन किया, तब कनाडा में दिन था और दोपहर का समय था। बहन के फोन के बाद प्रसून ने पुलिस को सूचना देने से पहले घर पहुंचे, हालांकि तब तक बदमाश चोरी करके जा चुके थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर फुटेज और कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों और सीसीटीवी के फुटेज के आधर पर बदमाशों का पता लगा रही है। बदमाश कितना सामान चोरी कर ले गए हैं, यह पूनम के भोपाल आने के बाद ही पता चलेगा।