फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The tirth darshan scheme will start again from February 1, elderly passengers will be taken to see Ra

MP News: एक फरवरी से फिर शुरू होगी तीर्थ दर्शन योजना, बुजुर्ग यात्रियों को रामलला के दर्शन फ्लाइट से कराएंगे

Tue, 09 Jan 2024 12:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:26 AM IST
सार


मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक फरवरी से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को रामलला के दर्शन कराने फ्लाइट से लेकर जाएगी। 

विज्ञापन
MP News: The tirth darshan scheme will start again from February 1, elderly passengers will be taken to see Ra
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली मनाएगा। इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार भी बुजुर्ग के लिए तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू करने जा रही है। राम लला के दर्शन फ्लाइट से भी कराने की योजना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक फरवरी से सरकार तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू करने पर चर्चा कर रही है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस यात्रा में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से रामलला के दर्शन कराने ले जाने की भी योजना है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का चयन कर उनको अयोध्या भेजा जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार भी रामलला के दर्शन के लिए 19 ट्रेनें उपलब्ध करा रही है, जो देश के अलग-अलग कोनों से लोगों को लेकर अयोध्या जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed