फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The matter of removal of Dhar Youth Congress President Karim reached Rahul

MP News: राहुल के पास पहुंचा धार युवक कांग्रेस अध्यक्ष का मामला, पार्टी नेताओं में मची खलबली

Thu, 25 Jul 2024 01:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Jul 2024 01:39 PM IST
सार

बिना कारण अपदस्थ किए गए धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी ने अपनी व्यथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने बयान की है। उन्होंने राहुल को किए ईमेल में पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए व्यवस्था देने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
MP News: The matter of removal of Dhar Youth Congress President Karim reached Rahul
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

बिना शिकायत, सूचना और सुनवाई के धार युवक कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाए जाने का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इसकी शिकायत की गई है। शिकायत के बाद दिल्ली से भोपाल तक घनघनाते फोन कॉल्स ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में खलबली मचा दी है। इसकी प्रतिक्रिया में अब यह नेता युवक कांग्रेस अध्यक्ष को धमकाने लगे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बिना कारण अपदस्थ किए गए धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी ने अपनी व्यथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने बयान की है। उन्होंने राहुल को किए ईमेल में पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए व्यवस्था देने की गुजारिश की है। करीम कुरैशी ने इस ईमेल में अपना राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड दर्शाते हुए यह भी बताया है कि वे धार नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से पार्टी का काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि नेता प्रतिपक्ष या युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए न तो उन पर कोई लांछन लगा और न ही उनके खिलाफ अब तक कोई शिकायत ही हुई है। ऐसे में बिना किसी कारण, बिना कोई सूचना के किसी निर्वाचित पदाधिकारी को पद से हटाया जाना न्याय संगत नहीं है। करीम ने राहुल गांधी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


भोपाल में मची खलबली 
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी को मेल द्वारा शिकायत किए जाने के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी में खलबली का माहौल है। बताया जा रहा है कि मेल के बाद दिल्ली से भोपाल आई खबरों के बाद कांग्रेस संगठन के एक आला पदाधिकारी ने करीम कुरैशी को कॉल पर धमकाया है। उनका कहना था कि अगर पार्टी में काम करना है तो इस तरह हंगामा करना बंद कर दो। पदाधिकारी ने इस बात के संकेत भी दिए कि उनके ईमेल के बाद दिल्ली से जवाब तलब किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में धरने की तैयारी में करीम
सूत्रों का कहना है कि अपने ही संगठन द्वारा किए गए छलावे से करीम कुरैशी हताश हैं। वे प्रदेश के नेताओं की इस हठधर्मिता के खिलाफ दिल्ली में धरना करने की तैयारी में हैं। वे जल्द ही दिल्ली जाकर अपनी व्यथा राहुल गांधी को सुनाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed