फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Taunts to Home Minister Narottam Mishra, said - neither account nor book, whatever Kamal Nath says is

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को तंज, बोले- न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वही सही

Thu, 23 Feb 2023 02:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिता-पुत्र के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो मैंने देखा। पापा जी मुख्यमंत्री और बेटी जी सांसद तय हो गया। वाकई, प्रदेश में कांग्रेस की गद्दी पर एक उद्योगपति क्या बैठा। लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो गया।

विज्ञापन
MP News: Taunts to Home Minister Narottam Mishra, said - neither account nor book, whatever Kamal Nath says is
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा, 'न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वही सही।'

विज्ञापन


गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, 'पिता-पुत्र (कमलनाथ व नकुलनाथ) का कांग्रेसियों के साथ का कसम खाने वाला वीडियो मैंने देखा। पापा जी मुख्यमंत्री और बेटा जी सांसद तय हो गया। वाकई, प्रदेश में कांग्रेस की गद्दी पर एक उद्योगपति क्या बैठा, लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो गया। न संसदीय दल की बोर्ड बैठक और न विधायक दल की बैठक की जरूरत। न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वही सही।'
विज्ञापन


इससे पहले मध्य प्रदेश नई शराब नीति को लेकर बुधवार को कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश कर दी है। यहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर ग्वालियर में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब कमलनाथ की सरकार थी तब वे घर-घर शराब पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी करवाने शुरू करवाने के लिए प्रयासरत थे। इसलिए अब उन्हें तो शराब पॉलिसी पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने नर्मदा किनारे की 64 शराब दुकानों को एक साथ बंद करने के आदेश जारी किए। इतना ही नहीं प्रदेश भर में शराब दुकान के बगल में चलने वाले अहाते भी बंद करा कर लोगों को शराबखोरी से विमुक्त करने की पहल की है। गृहमंत्री ने कहा कि बीते  10 सालों में शिवराज सिंह की सरकार द्वारा शराब की एक भी दुकान नहीं खोली गई है ।


उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कही थी, किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी लेकिन इन वादों का क्या हुआ इस पर वो कोई बात नहीं करते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री एक दिन में तीन तीन स्थानों का दौरा करते हैं जबकि कमलनाथ का दौरा सिर्फ छिंदवाड़ा तक सीमित रहता है। इसलिए इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed