फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Surjewala's attack on BJP's Jan Ashirwad Yatra, said - the opportunism journey of public deception an

MP News: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर सुरजेवाला का हमला, बोले-जन धोखा और धन लूट की अवसरवाद यात्रा आज से शुरू

Sun, 03 Sep 2023 05:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Sep 2023 05:10 PM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की आमदनी को करने के लिए जन आशीर्वाद , किसान आज सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 हजार 489 किसानों की आत्महत्या के लिए आपको आशीर्वाद दें।

विज्ञापन
MP News: Surjewala's attack on BJP's Jan Ashirwad Yatra, said - the opportunism journey of public deception an
Randeep Singh Surjewala - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस नेता और एमपी चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा हमला बोला है। सुरजेवाला ने जन आशीर्वाद यात्रा को जन धोखा और धन लूट की अवसरवाद यात्रा बताया।  राज्यसभा सांसद और कांग्रेस चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भोपाल में मीडिया से बातचीत में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी वोट नहीं माफी मांगो। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि नड्डा जी आप जवाब दीजिए 18 सालों में मध्य प्रदेश को क्या बर्बाद किया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जनता धोखेबाजों से हिसाब क्यों ना ले। जनता अवसरवादियों को क्यों आशीर्वाद दें। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की आमदनी को करने के लिए जन आशीर्वाद , किसान आज सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 हजार 489 किसानों की आत्महत्या के लिए आपको आशीर्वाद दें। 4 लाख 22 हजार करोड़ के कर्ज में प्रदेश को दवा देने के लिए आपका आशीर्वाद दें। क्या 50% की सरकार चलाने के लिए आशीर्वाद दें। 58000 बहन बेटियों बहुओं के साथ बलात्कार करने के लिए आशीर्वाद दें। क्या 67 हजार बच्चियों के अपहरण के लिए आशीर्वाद दें। व्यापम से लेकर पटवारी तक भर्ती परीक्षाओं में 75 लाख नौजवान के भविष्य को बर्बाद करने के लिए आशीर्वाद दें। क्या महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार के लिए आशीर्वाद दें। आदिवासी लोगों पर अत्याचार और पेशाब करने के लिए क्या आशीर्वाद दें। 3 लाख से ज्यादा आदिवासी भाइयों के पट्टे खारिज करने के लिए आपको आशीर्वाद दें। दलित अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने के लिए आशीर्वाद दें। 29000 से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद करवाने के लिए आपको आशीर्वाद दें या लाखों बच्चों को स्कूल से निकाल देने के लिए आशीर्वाद दें। 
विज्ञापन


भाजपा को माफी नहीं वोट की दरकार है 
सूरजेवाला ने कहा कि अल्प वर्षा के चलते किसानों की फसलें खराब हो रही हैं बिजली के लिए हाहाकार मचा है।  भ्रष्टाचार और अत्याचार है तब भी बीजेपी को माफी नहीं वोट की दरकार है। आपकी पाप की राजनीति का घड़ा भर गया है आप झोला उठाइए और जाइए क्योंकि अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश भजपा टूर रही है 
सिंधिया समर्थकों के कांग्रेस में शामिल होने पर सुरजेवाला ने कहा कि क्या यह नहीं दर्शा रहा है कि भाजपा बिखर रही है मध्य प्रदेश में भाजपा टूट रही है। शिवराज सिंह चौहान पैनिक मोड में हैं। इसलिए आनन फानन में प्रदेश की संपत्ति कर्ज में रखकर कुछ भी घोषणा करते जा रहे हैं। उन्हें भी मालूम है कि 2 महीने से ज्यादा वह चला नहीं सकते हैं। 

नड्डा जी का आना भाजपा जाने का शुभ संकेत 
जेपी नड्डा के दौरे पर सुरजेवाला ने कहा कि जेपी नड्डा जी को अपने गृह प्रांत में उन्हें उनके लोगों ने ही  धूल चटवाई है कांग्रेस की सरकार बनवाई है। जेपी नड्डा जी का आना भाजपा के जाने का शुभ संकेत है। 

भाजपा सबसे ज्यादा झूठी घोषणाओं का रिकॉर्ड बनाने जा रही 
मध्य प्रदेश भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा झूठी घोषणाओं का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। आज भाजपा को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ करके जनता तक जाने की ज़रूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि उनके काम जनता तक नहीं पहुंचे। अगर भाजपा जनता के बीच ‘क्षमाप्रार्थी’ बनकर जाएगी तो आशा है मध्यप्रदेश की बड़े दिलवाली जनता औपचारिकतावश उनकी यात्रा को पानी तो पिला दे, लेकिन भाजपा को वोट रूपी आशीर्वाद जनता फिर भी नहीं देगी। 


जनता सबसे बड़ी हार का सर्टिफिकेट भेजेगी 
नाथ ने कहा कि मप्र को पिछले 20 सालों में पीछे धकेलने के बाद क्या अब भाजपा का अपराध बोध जागा है जो जनता के बीच जा रही है। दो दशकों में तो मप्र इतना शक्तिशाली हो जाना चाहिए था कि जनता को लुभाने के लिए झूठी घोषणा-पर-घोषणा नहीं करनी पड़ती। मप्र में भाजपा दो रिकार्ड बनाने जा रही है। पहला सबसे ज़्यादा झूठी घोषणाओं का और दूसरा सबसे ज़्यादा वोटों से हारने का। उन्होंने कहा कि भाजपा फ़्रेम तैयार रखे, जनता सबसे बड़ी हार का सर्टिफिकेट भेजनेवाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed