फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Supplementary budget of Rs 22460 crore passed amid uproar and bickering in Madhya Pradesh Assembly

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामे और नोकझोंक के बीच 22460 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

Thu, 19 Dec 2024 07:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Dec 2024 07:36 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सदस्यों ने जहां-जहां भी काम की कमियां बताई है, जब आपकी सरकारें उस समय रही, अगर कुछ प्रतिशत भी काम हुआ होता तो शायद मुझे लगता है कि आज मध्य प्रदेश की स्थिति कुछ और होती। लेकिन जितने भी काम हुए है, वे सारे काम भाजपा की सरकार में ही हुए हें।

विज्ञापन
MP News: Supplementary budget of Rs 22460 crore passed amid uproar and bickering in Madhya Pradesh Assembly
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को चार घंटे से ज्यादा चली चर्चा के बाद और कांग्रेस के हंगामे के बीच  22,460 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। बजट पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बजट पर चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने जब वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को जवाब देने के लिए बुलाया तो कांग्रेस विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई विधायकों इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस पर कल भी चर्चा की जा सकती है। हालांकि, अध्यक्ष ने कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री को बजट पर जवाब देने की अनुमति दे दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया, इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन के गर्भगृह में नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने पेसा एक्ट के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह जनता की है या उद्योगपतियों की। भूरिया ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कॉपोरेट कंपनियों को जमीन दी तो वह इसका विरोध करेंगे। वहीं, भाजपा विधायक पंकज उपाध्याय ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा है, किसानों को खाद की कमी हो रही है और पानी की गंभीर समस्या भी बनी हुई है। जौरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाओं का संकट है। भाजपा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कांग्रेस विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ऐसा चश्मा मिलना चाहिए, जिससे उन्हें केवल विकास ही नजर आए, क्योंकि वे हमेशा सिर्फ नकारात्मक बातें ही ढूंढते रहते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने उपलब्धियों से भरा एक साल पूरा किया 
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सदस्यों ने जहां-जहां भी काम की कमियां बताई है, जब आपकी सरकारें उस समय रही, अगर कुछ प्रतिशत भी काम हुआ होता तो शायद मुझे लगता है कि आज मध्य प्रदेश की स्थिति कुछ और होती। लेकिन जितने भी काम हुए है, वे सारे काम भाजपा की सरकार में ही हुए हें। चाहे केंद्र सरकार हो या फिर प्रदेश की सरकार हो। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही हैं। अभी एक साल उपलब्धियों से भरा पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी का संकल्प लिया है कि वर्ष 2047 में हमारा देश विश्व में नंबर एक पर आएगा। इसमें मध्य प्रदेश की भ्ज्ञी अहम भूमिका रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed