फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sudhanshu Trivedi spoke about the need to change the name of the children to avoid the coming ravanas

MP News: सुधांशु त्रिवेदी बोले- बेटियों को वेश और नाम बदल कर आने वाले रावणों से बचने की जरूरत

Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
सार

सुधांशु त्रिवेदी ने लव जिहाद पर कहा कि देश की बेटियों को भेष, हुलिया, वेश, पहचान और नाम बदल कर आने वाले रावणों से बचने की जरूरत है। इस प्रकार जिस तरह नए मामले आ रहे हैं, उससे बेटों को भी शूर्पणखा से सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Sudhanshu Trivedi spoke about the need to change the name of the children to avoid the coming ravanas
भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी सोमवार को सरोकार संस्था द्वारा आयोजित अभ्युदय भारतम संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। सुधांशु त्रिवेदी ने लव जिहाद पर कहा कि देश की बेटियों को भेष, हुलिया, वेश, पहचान और नाम बदल कर आने वाले रावणों से बचने की जरूरत है। इस प्रकार जिस तरह नए मामले आ रहे हैं, उससे बेटों को भी शूर्पणखा से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल कोई बिछड़ने पर मरता नहीं है, बल्कि मारकर सूटकेस में भर देता है।
विज्ञापन


राहुल पर साधा निशाना
त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि तमाम लोग देश के बाहर जाकर भारत के बारे में ज्ञान देते हैं। अपने आप को परम शिवभक्त और जनेऊ धारी ब्राह्मण बताते हैं। कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। अमेरिका में जाकर मुस्लिम लीग को सेकुलर बता रहे हैं। कोट के ऊपर जनेऊ धारण करने वाले नेता खुद को ब्राह्मण साबित करने में जुटे हैं, जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि यज्ञोपवीत एक संस्कार है। यह किसी जातीय वर्ग के लिए नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए जरूरी है। जंगल में रहने वाले हनुमान भी जनेऊ धारण किए थे। त्रिवेदी ने कहा कि मौजूदा समय में इंग्लैंड का प्रधानमंत्री गायों की पूजा कर रहा है। भारत की संसद पर जब सिंह स्थापित किए जाते हैं, सेंगोल की स्थापना की जाती है तो यह लोग छाती पीटते हैं। ये वो लोग हैं, जिन्हें शेर भीगी बिल्ली जैसे दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


हम पड़ोसी को ठीक कर सकते हैं
त्रिवेदी ने कहा कि पहले शांति के कबूतर उड़ाए जाते थे। अटलजी ने कहा था कि हम दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि हम पड़ोसी को ठीक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत का अभ्युदय हो रहा है। हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। उस इंग्लैंड को पीछे छोड़कर, जिसने हमारे ऊपर शासन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा पैसा गरीब के खाते में जा रहा
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर त्रिवेदी ने कहा कि अरे मिरर में आप पीछे देख रहे हैं। आज देश 82 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन है। ऑटो सेक्टर में दुनिया में तीसरे नंबर पर हम हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के मामले में बंदरगाह सड़क, बिजली और एयरपोर्ट बनाने के मामले में हम दुनिया में सबसे आगे हैं। देश में रक्षा उपकरण न केवल बनाए जाने लगे हैं बल्कि हम उसका निर्यात कर रहे हैं। राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो आम आदमी पार्टी के पास 15 पैसे पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते खोलकर यह तय कर दिया है कि अब पूरा पैसा गरीब के खाते में जमा होगा। पिछले नौ साल भारत के इतिहास के वह नौ साल है। जिसमें हमने पाकिस्तान से कभी ऑफिशियल डायलॉग नहीं किया है। इससे हम ने साबित किया है कि हम आतंकवाद के साथ वार्ता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed