फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sub Inspector held hand of female sweeper in Intelligence Wing of Police Headquarters, suspended

MP News: पुलिस मुख्यालय के इंटेलीजेंस विंग में उप निरीक्षक ने पकड़ा महिला सफाईकर्मी का हाथ, निलंबित

Mon, 27 May 2024 03:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 May 2024 03:02 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय में सफाई का कार्य करने वाली ठेका कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर उप निरीक्षक को निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: Sub Inspector held hand of female sweeper in Intelligence Wing of Police Headquarters, suspended
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अपराधों पर लगाम लगाने का कार्य करने वाली पुलिस के मुख्यलय पीएचक्यू में ही अब  महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रविवार को अकेलेपन का फायदा उठाते हुए एक उप निरीक्षक ने महिला सफाईकर्मी का पीछे से हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी करने लगा। महिला सफाईकर्मी द्वारा शोर मचाने पर जब अन्य लोग वहां पहुंचे, तक उप निरीक्षक ने महिला को छोड़ा। यह मामला प्रदेश भर के कानून-व्यवस्था और वीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले इंटेलीजेंस विंग है। पुलिस मुख्यालय में सफाई का कार्य करने वाली ठेका कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर उप निरीक्षक को निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। वहीं महिला सफाईकर्मी ने एसआई के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में लिखित शिकायत दी है, लेकिन थाना पुलिस अभी आवेदन मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीयूष मणि तिवारी पुलिस मुख्यालय के इंटेलीजेंस विंग के स्टेट सिचुएशन सेंटर में पदस्थ हैं। यहां प्रदेशभर के कानून-व्यवस्था, खुफिया सूचना और इनपुट के साथ वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा से संबंधित मामलों की मानीटरिंग होती है। यह तीन शिफ्ट में कार्य  होता है। आरोप है कि रविवार सुबह एक महिला सफाईकर्मी स्टेट सिचुएशन कक्ष विंग में सफाई  करने पहुंची तो वहां कमरे में एसआई पीयूषमणि तिवारी अकेले थे। महिला सफाईकर्मी के कहने पर तिवारी बाहर नहीं निकले,तो वह सफाई करने लगी। इसी बीच एसआई तिवारी ने महिला का हाथ पीछे से पकड़ लिया, उसने छोड़ने को कहा तो बदतमीजी करने लगे। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कुछ और लोग वहां पहुंच गए, इसके बाद उप निरीक्षक ने महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन


निलंबित कर जांच शुरू कर दी है
इधर महिला ने सफाई करने वाली ठेका कंपनी के सुपरवाइजर से शिकायत की। सुपरवाइजर ने इंटेलीजेंस विंग के आईजी अंशुमान सिंह से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी उप निरीक्षक पीयूषमणि तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। आरोप महिला अपराध से जुड़ा होने के कारण गंभीर है, इस कारण पुलिस मुख्यालय एसआई के खिलाफ विभागीय जांच के लिए नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा है। आरोपी एसआई को निलंबित भी कर दिया गया है। जल्द ही विभागीय जांच के आदेश भी होने वाले हैं। इधर महिला ने भी छेड़छाड़ और बदतमीजी को लेकर एसआई पीयूषमणि तिवारी के जहांगीराबाद थाने में लिखित शिकायत की है। हालांकि अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed