फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Statewide demonstration of Congress on June 24, Mahakal will surround the government on public scams

MP News: 24 जून को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, महाकाल लोक घोटाले और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरेगी

Thu, 22 Jun 2023 08:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Jun 2023 08:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस 24 जून को भाजपा सरकार के खिलाफ सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगी। कमलनाथ मंडला, दिग्विजय सिंह दतिया और भोपाल के धरना प्रदर्शन में  सुरेश पचौरी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP News: Statewide demonstration of Congress on June 24, Mahakal will surround the government on public scams
मध्य प्रदेश कांग्रेस सभी जिलों में 24 जून को करेंगी प्रदर्शन (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा को घोटाले और भ्रष्टाचार पर घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में 24 जून को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें कांग्रेस भाजपा सरकार को महाकाल लोक में भ्रष्टाचार, सतपुड़ा भवन में आग, बिजली कटौती, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल, बेरोजगारी, महिलाओं, किसानों, अबोध बालिकाओं पर अत्याचार सहित अन्य मुद्दे उठा कर घेरेगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नेतागण, जिनमें अभा कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ग्वालियर, दिग्विजय सिंह दतिया, डॉ. गोविंद सिंह उज्जैन, विवेक तन्खा और संजय कपूर जबलपुर, सुरेश पचौरी भोपाल, अरूण यादव बुरहानपुर, कांतिलाल भूरिया झाबुआ, अजयसिंह सीधी, सीपी मित्तल सतना,  सज्जन सिंह वर्मा देवास, एनपी प्रजापति नरसिंहपुर, जीतू पटवारी इंदौर और कमलेश्वर पटेल रतलाम में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में जिला, विधानसभा, ब्लाक स्तर के पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीयजन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed