फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State Secretary of Jais Party Rajesh Kumar Sarthia and public representatives joined BJP

MP News: जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया समेत जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

Sat, 28 Jun 2025 04:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा से जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया समेत 31 से अधिक पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
MP News: State Secretary of Jais Party Rajesh Kumar Sarthia and public representatives joined BJP
जयस पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के जयस पार्टी के प्रदेश सचिवराजेश कुमार सरठिया, जनपद सदस्य नेमा सिंह मार्को, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम सिंह मरावी, ग्रामसभा अध्यक्ष जगदीश सिंह धुर्वे, सरपंच महेन्द्र सिंह परस्ते, पूर्व पंच, सरपंच सहित 31 से अधिक जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी के लिए गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारे परिवार का निरंतर विस्तार हो रहा है। आज जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया सहित 31 से अधिक जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं विकास कार्यों पर  विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा परिवार में नए सदस्यों के जुड़ने से हमारी ताकत और बढ़ी है। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। शर्मा ने नवागत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और आप सभी इस परिवार के सदस्य बन गए हैं। आज हम सब ये संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुष्पराजगढ़ विधानसभा में भी भाजपा की जीत का परचम फहराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed