फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State's Prof. Asmita became CCSEA member, got opportunity for the third time

MP News: प्रदेश की प्रो. अस्मिता बनीं सीसीएसईए सदस्य, तीसरी बार मिला मौका

Mon, 03 Feb 2025 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

प्रो. अस्मिता गजभिये पाटिल को लगातार तीसरी बार भारत सरकार की CCSEA समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह समिति जानवरों पर प्रयोगों की नैतिकता सुनिश्चित करती है। प्रो. अस्मिता ने पशु अनुसंधान नैतिकता और पारदर्शी प्रक्रियाओं को मजबूत करने में योगदान दिया है और भविष्य में इसे और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
MP News: State's Prof. Asmita became CCSEA member, got opportunity for the third time
प्रो. अस्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भैषजिक विज्ञान विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (एमपी) की प्रोफेसर एवं डीन डॉ. अस्मिता गजभिये पाटिल को राजीव रंजन सिंह कैबिनेट मंत्री भारत सरकार द्वारा जानवरों पर प्रयोगों के नियंत्रण और पर्यवेक्षण के उद्देश्य (सीसीएसईए) के लिए समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उन्हें इस समिति का लगातार तीसरी बार सदस्य नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


यह नियुक्ति पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा की गई है। वे मध्य प्रदेश की पहली महिला हैं, जिन्हें  सीसीएसईए में सदस्य नामित किया गया है। यह समिति ऐसे सभी उपाय करने के लिए जिम्मेदार होगी, जो यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हो कि जानवरों पर प्रयोगों के प्रदर्शन से पहले, दौरान या बाद में अनावश्यक दर्द या पीड़ा न हो। ज्ञात हो कि प्रो. अस्मिता वर्तमान में कई अन्य राष्ट्रीय समितियों की मेम्बर की हैसियत से कार्य कर रही हैं, जिन्हें मंत्रालय द्वारा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रो. अस्मिता पाटिल की इस नियुक्ति पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मेसी विभाग ऐसे ही कार्य करते हुए आगे बढ़ता रहे, विभाग तथा यूनिवर्सिटी के लिए यह गौरव की बात है। विवि के अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर्स एवं फार्मेसी विभाग के  विभागाध्यक्ष प्रो. पाटिल, प्रो जैन, प्रो वंदना सोनी, डॉ धर्मेन्द्र जैन तथा डॉ सुशील काशव सहित विभाग के ऑफिस के समस्त कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बड़ा सम्मान है : प्रो अस्मिता 
नियुक्ति को लेकर प्रो. अस्मिता का कहना है कि मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे तीसरी बार CCSEA के केंद्रीय परिषद सदस्य के रूप में नामित किया गया है। पिछले दो कार्यकालों के दौरान, मैंने पशु अनुसंधान नैतिकता को मजबूत करने, नवाचारों को बढ़ावा देने, और अनुपालन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, मैंने शोधकर्ताओं और संस्थानों के लिए दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को सुगम बनाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, और विज्ञान एवं नैतिकता में संतुलन स्थापित करने की दिशा में कार्य किया।


तीसरे कार्यकाल में मेरा लक्ष्य पशु कल्याण और अनुसंधान नैतिकता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। मैं डिजिटल निगरानी प्रणाली, उन्नत शोध पद्धतियों, और पारदर्शी नियामक प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य करूंगी। साथ ही, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आधुनिक तकनीकों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैकल्पिक परीक्षण पद्धतियों को अपनाने की दिशा में भी कार्य करने का संकल्प है। मेरा प्रयास रहेगा कि पिछले अनुभवों से सीखते हुए, पशु अनुसंधान में नैतिकता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed